फ़ॉलोअर

रविवार, 10 सितंबर 2023

*नगर परिषद नेरचौक बार्ड 4 की स्थानीय जनता कैमरा लगवा कर स्वच्छता प्रहरी बनने का किया संकल्प*

 *नगर परिषद नेरचौक वार्ड 4 की स्थानीय जनता लगवा कर स्वच्छता प्रहरी बनने का किया संकल्प*


 

BHK NEWS HIMACHAL 

 तनु कुमारी नेरचौक: अपने आस पास की सफाई रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।, अगर सभी को अपनी जिम्मेदारियों का आभास होता , तो स्थानीय जनता का यह कदम उठाने की जरूरत नही पड़ती । कितनी शर्मिन्दगी की बात है कि हर कोई अपना घर तो जरूर साफ करता है। लेकिन अपनी सारी गदंगी, कूड़ा कचरा बाहर गलियों सड़को और चौराहों पर फेंक देते है। वे नहीं सोचते की पूरा देश ही हमारा घर है, इसे साफ रखना भी हमारा ही काम है। कोई पड़ोसी या बाहर का आदमी नही आएगा साफ करने इसे हमें साफ करना है'। 

नेर चौक वार्ड न 04, के एसडीएम कार्यालय व प्रेस क्लब वाले रोड़ पर जहां से पूरे बल्ह की जनता का आना जाना, अपने कार्यों को लेकर होता है। पर, वहां पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दिन दहाडे व कभी कभी - 2 रात के अन्धेरे में सड़क पर कूड़ा कचरा, शराब की बोतलें फेंकना आम बात हो गई थी। इसे समस्या के समाधन के लिए स्थानीय निवासियों ने अपने पैसे से CCTV कैमरा लगवा कर एक नई मिशाल प्रस्तुत की है। जिससे वार्ड में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहें। स्वच्छता प्रहरी के रूप मे उन्होंने सभी से अपील की है कि वे नेर चौक वार्ड 4 को साफ सुथरा रहने में सहयोग करें। CCTV  कैमरे के साथ - स्थानीय लोगों की नजर पर असामाजिक तत्वों पर बनी रहेगी, यदि कोई व्यक्ति सड़क पर कूड़ा कचरा फेंकतें हुए पाया गया तो, उसके पोस्टर गलियों में लगा कर उसे बेनकाब किया जाएगा तथा मुहल्ले की सफाई भी करवाई जाएगी । तथा नगर परिषद ठोस कचरा अधिनियम के भी लगाया जाएगा तहत जुर्माना लगाया जाएगा।


*क्या कहा वार्ड 4 की पार्षद ने* 


स्थानीय लोगों द्वारा किया गया प्रयास बहुत ही सराहनीय है। आने वाले समय में सभी चिन्हित स्थानों पर CCTV कैमरा लगाने के लिए नगर परिषद ने दृढ़ संकल्प लिया है। और मकान मालिको से भी अपील की है कि यदि किसी घर में 15-20 परिवार किरादार के रूप में रह रह, तो मकान मालिक उस घर के लिए एक बड़ा कूडेदान लेकर सभी किरायेदारों वे निवेदन करे कि कूड़ा उस  कूडेदान में ही डालें ताकि सफाई कर्मचारी दिन में कभी भी उस कूड़ेदान को उनके घर के बाहर से उठाकर ले जाए।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें