*पैराडाइज पब्लिक स्कूल में मनाया गया हिंदी दिवस समारोह*
14 सितंबर 2023 को पैराडाइज पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर हिंदी भाषा की अध्यापिका ने अपने विचार प्रस्तुत करके सभी छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताया। हिंदी भाषा हमारी मातृभाषा है और इसके उत्थान के लिए हमें हमेशा अग्रसर रहना चाहिए। साथ ही छात्र-छात्राओं ने इस विषय पर अनेक प्रकार की कविताएं, स्लोगन और निबंध प्रस्तुत किए । अंत में स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष ने अपने विचारों से हिंदी दिवस को और अधिक प्रतिभाशाली बनाकर सभी छात्र-छात्राओं को हिंदी का सम्मान करने की प्रेरणा दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें