फ़ॉलोअर

मंगलवार, 12 सितंबर 2023

रिवालसर में घरेलू गैस की भारी किल्लत से उपभोक्ता परेशान।

 रिवालसर में घरेलू गैस की भारी किल्लत से उपभोक्ता परेशान।


                                                   


रिवालसर अजय सूर्या :- रिवालसर नगर पंचायत और साथ लगती दर्जनों पंचायत में घरेलू  गैस की भारी किल्लत हो गई है। रसोई गैस को लेकर पिछले 11 दिनों से लोगों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हर रोज उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं लेकिन वहां से वह हताश होकर लौट रहे हैं। रसोई गैस को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी रिवालसर नगर क्षेत्र के स्थानीय लोगों को बाहरी राज्य से आए मजदूर वर्ग तथा नौकरी पेशा और पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को हो रही है ।उन्हें सिलेंडर नहीं मिलने के कारण महंगी दरों पर होटल डाबो में खाना खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। क्षेत्र की गृहणियों को गैस नहीं मिलने के चलते अपने परिवार के लिए तीन समय का खाना बनाना कठिन हो गया है। क्षेत्र की सरोज, पिंकी, मधु, अनीता, पदमा, सहित अन्य गृहणियों का कहना है कि पिछले 11 दिन से उन्हे घरेलू गैस के लिए गैस एजेंसियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं । उनका कहना है कि जिस दिन से केंद्र सरकार ने घरेलू गैस के दाम कम किए हैं उसके पश्चात ही घरेलू गैस नहीं मिल रही है। जब इसके बारे में हमने रिवालसर स्थित शहीद श्रवण कुमार एजेंसी की प्रबंधक कांता देवी से बात की तो उन्होंने कहा कि गैस प्लांट से ही रसोई गैस आपूर्ति बाधित है गैस की गाड़ियां सुचारू रूप से नही आ रही हैं इसके कारण ही यह दिक्कत आ रही है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें