राज्य सहकारी बैंक समिति द्वारा एक दिवसीय डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन
मंडी रिवालसर अजय सूर्या :- हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा रिवालसर ने नाबार्ड के सौजन्य से एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के डोह वार्ड में किया गया। शिविर में रिवालसर शाखा प्रबंधक पवन ठाकुर व सहायक राज कुमार वार्ड सदस्य नेहा बंसल सहित लगभग 65 लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर पवन ठाकुर ने लोगों को बचत के फायदे विभिन्न ऋण योजनाओं बचत योजनाओं डिजिटल बैंकिंग के फायदे तथा सावधानियां से अवगत करवाया। इसके अलावा समूह के गठन संचालन विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे अटल पेंशन योजना जीवन ज्योति योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का विस्तृत ब्योरा दिया। समूह का पांच सूत्र की जानकारी तथा ऋण की विस्तृत जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें