फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 8 सितंबर 2023

बीबीएमबी छटनीकृत यूनियन संबंधित सीटू की बैठक सुंदर नगर में साथी परसराम की अध्यक्षता में हुई।

  बीबीएमबी छटनीकृत यूनियन संबंधित सीटू की बैठक सुंदर नगर में साथी परसराम की अध्यक्षता में हुई।




आज दिनांक 8 सितंबर को बीबीएमबी छटनीकृत यूनियन  संबंधित सीटू की बैठक सुंदर नगर में साथी  परसराम की अध्यक्षता में हुई। गौर तलब है की बी बी एम बी ने 1980 के दशक में गैर कानूनी ढंग से बहुत से मजदूरों की छंटनी कर दी।  मजदूरों ने राज्य सरकार , केंद्र सरकार और बीएमबी से लगातार गुहार लगाई कि उनको नौकरी पर बहाल किया जाए परंतु न राज्य सरकार और न केंद्र सरकार और न ही बीबीएमबी ने मजदूरों की मांगों पर ध्यान दिया मजबूरन मजदूरों को न्यायालय की शरण में जाना पड़ा! 2007 में बीबीएमबी सुप्रीम कोर्ट चली गई और जो केस निचली अदालत में चल रहे थे उन पर स्टे ले लिया मजदूरों ने सुप्रीम कोर्ट में अपने केस की पैरवी करी और 2014 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्टे हटा दिया गया ! 2014 के बाद हजारों कैसे न्यायालय (Labour Tribunal) में लंबित हैं ! इस दौरान विभिन्न समय पर मजदूरों ने फिर से केंद्र सरकार और राज्य सरकार से बार-बार अनुरोध किया, कि उनकी उम्र 70/80 साल के करीब हो चुकी है और सरकार अपने स्तर पर उनकी मांगों का निपटारा करें! परंतु सरकारों की बेरुखी नहीं टूटी और कई मजदूर इस दौरान चल बसे  एक तो बढ़ती उम्र और ऊपर से हिमाचल प्रदेश में आपदा ने मजदूरों का जीना दूभर कर दिया है ! उम्र के इस ढलते पड़ाव में लोग टकटकी लगाए लेबर ट्रिब्यूनल की तरफ देख रहे हैं की फैसला आए और उन्हें कुछ अच्छे दिन नसीब हो ! यूनियन, केंद्र सरकार वह राज्य सरकार अथवा बीबीएमबी से पुनः अनुरोध करती है कि  अपने स्तर पर सरकार, बी बी एम बी  फैसला ले और मजदूरों की मांगों को माना जाए!  बैठक में साथी खेमाराम, जीतराम, दुर्गा,  रेशमु, धर्मचंद्, धना राम, बालक राम, शिव दयाल और कर्म दास आदि शामिल हुए! 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें