फ़ॉलोअर

शनिवार, 9 सितंबर 2023

*एबीवीपी संजौली इकाई ने छात्र संघ चुनाव की बहाली की नहीं किया धरना प्रदर्शन*

 


*एबीवीपी संजौली  इकाई ने छात्र संघ चुनाव की बहाली की नहीं किया धरना प्रदर्शन*





दिनांक 09/09/2023

_____________________________


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई  द्वारा आज  महाविद्यालय में अपने परिसर वह  प्रदेश स्तरीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया।


 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समय समय पर महाविद्यालय अथवा प्रदेश स्तर की विभिन्न मांगो के लिए आवाज उठाता आया है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं व प्रदेश स्तरीय मांगो को लेकर महाविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया , इस प्रदर्शन में विद्यार्थी परिषद के लगभग 35 कार्यकर्ता मौजूद थे। 

जिसमें की निम्नलिखित मांगे थी:–

1 छात्र संघ चुनाव बहाली हेतु ।

2 सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के दायरे को घटाने हेतु ।

3 प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में शिक्षक एवं गैर शिक्षक भर्ती शीघ्र करवाई जाए ।

4 प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में लैब ( LAB) की उचित व्यवस्था हेतु ।

5 प्रदेश के सभी महाविद्यालयों की आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने  हेतु ।

6 प्रदेश के सभी महाविद्यालय के परीक्षा परिणाम समय से घोषित न होने हेतु।

7 प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में हॉस्टल की सुविधा देने हेतु।

8 राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश  लागू करने हेतु ।

इकाई सचिव दुशाला संस्टा ने कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में काम करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है । वर्ष 1949 में स्थापना के पश्चात से ही छात्रों की शिक्षा क्षेत्र की न्यायोचित मांगों को प्रशासन व नीति निर्धारकों तक पहुंचाने व उन पर संघर्ष खड़ा करने का कार्य विद्यार्थी परिषद ने किया है।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि मांगों का प्रशासन जल्द से जल्द समाधान नहीं करता है तो विद्यार्थी परिषद इसके लिए उग्र आन्दोलन करेगा।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें