हर्ष सूद को सौंपा युवा मोर्चा प्रदेश सचिव का जिम्मा।
हर्ष सूद की काबिलियत को देखते मिला पद।
सुंदर नगर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंडी जिला के सुंदर नगर से संबंध रखने वाले हर्ष सूद को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपने इस पद पर नियुक्ति के लिए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सुंदर नगर के विधायक राकेश जमवाल सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और इस पद पर नियुक्ति करने के लिए शीर्ष नेतृत्व की उम्मीद पर खरा उतरने और पार्टी को मजबूत करने में एकजुट होकर आगे बढ़ने का विश्वास जताया है। बता दें कि इससे पहले हर्ष सूद आठ साल से एबीवीपी के कार्यकर्ता रहे हैं। फिर बीजेपी आईटी सेल सुंदर नगर मंडल के संयोजक और अब हर्ष सूद की काबिलियत और उनकी पार्टी में संगठन के प्रति कार्य को मध्य नजर रखते हुए मोर्चा के प्रदेश सचिव का जिम्मा सोपा गया है। हर्ष सूद की नियुक्ति से समूचे जिले में खुशी का माहौल है और इससे युवा शक्ति को संगठित करने में और बल मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें