राजकीय प्राथमिक पाठशाला नालनी में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित।
दलीप ठाकुर ने विभिन्न गतिविधियों के लिए दी 21000 की राशि।
सुंदर नगर।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला नालनी में ईको क्लव के रूप में छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया। जिनमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। साथ में अभिभावक समिति की सभा आयोजित की गई।इसमें प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि दलीप ठाकुर बीजेपी जिला प्रवक्ता और समाजसेवी उपस्थित रहें। उन्होंने विद्यालय व छात्रों की प्रतिभा कौशल बढ़ाने के लिए 21000 रुपये का दान दिया। इस अवसर पर स्थानिय पंचायत प्रधान कांता देवी पंचायत सदस्य एसएमसी प्रधान पवन कुमार व पाठशाला का स्टाफ व समाज सेवक लीला धर, राम लाल, राज कुमार भी मौजूद रहे। गौर है कि इससे पहले दलीप ठाकुर जिला सचिव पंचायत समिति सदस्य और अपनी पंचायत में दो बार उप प्रधान के पद पर काम कर चुके हैं और वर्तमान में भी उप प्रधान के पद पर आसीन हैं।
दलीप ठाकुर राजनीति में 2000 से सक्रिय भूमिका में है और उसके बाद आज तक पीछे मुड़कर नहीं देखा है । राजनीति के साथ-साथ ही वह प्रसिद्ध समाज सेवी भी है। समाज सेवक क्षेत्र में दलीप ठाकुर गरीब बेटियों की शादी करवाने में निरंतर सेवारत हैं और जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई करवाने के साथ-साथ ही उनकी संस्थान की फीस भी चुकता करने में सदैव अग्रणी भूमिका में रहे हैं और समाज सेवा से काम करने का यह सिलसिला निरंतर रूप से जारी है । उन्होंने अपने क्षेत्र में एकमात्र पंचायत को जोड़ने वाली सड़क को भी पूर्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्थानीय विधायक के सहयोग से पक्का करवाकर इलाके के जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने में आगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि वह इलाके के विकास में तत्परता के साथ ग्रामीणों के सहयोग से आगे यूं ही निरंतर बढ़ते रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें