फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 7 जून 2024

*आगे कुआं पिछे खाई, 1 साल 4 महीने से वेटरन्स जंतर-मंतर पर, 2 किलोमीटर दफ्तर था परन्तु नहीं आंख घुमाई- बालक राम शर्मा*

 *आगे कुआं पिछे खाई, 1 साल 4 महीने से वेटरन्स जंतर-मंतर पर, 2 किलोमीटर दफ्तर था परन्तु नहीं आंख घुमाई- बालक राम शर्मा*


 


*भारतीय जवान किसान पार्टी की मांग अग्निवीर पर करो विचार यही पहला वार*

*अग्निवीर होगा पहला हथियार विपक्ष करेगा इसका वार*

*अग्निवीर से भारतीय सेना का पतन एक सोची समझी साजिश पैन्शन खत्म करने का प्लान*

*पक्ष विपक्ष का होगा घमासान अरोप प्रत्यारोप  के हो रहे वार पर वार*

*भारतीय जवान किसान पार्टी सर्जिकल स्ट्राइक का करेगी प्लान तैयार*

*जंतर-मंतर से प्रधानमंत्री का दफ्तर सिर्फ व सिर्फ 2 किलोमीटर दूर परन्तु वेटरन्स की आवाज नहीं सुनाई दी*

*निकलो बाहर मकानों से जंग लड़ो बेईमानों से सैनिकों का अपमान नहीं करेंगे सहन*


     *बिलासपुर 07 हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष व भारतीय जवान किसान पार्टी के राष्ट्रीय मीडिय प्रभारी और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि देश प्रदेश के वेटरन्स दिल्ली जंतर-मंतर पर रामलीला मैदान रेवाड़ी ग्राऊंड में 1 साल 4 महीने से अपनी मांगें जैसे वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों पर एमएमपी,डीसएबल्टी या वीर नारियों के पैन्शन का भारी अंतर हो और करोनाकाल का 18 महीने का डीऐ एरियर हो व अग्निवीर भर्ती जो देश हित में नहीं देश की रक्षा सुरक्षा से खिलवाड़ सेना का पतन की प्लान हो वेटरन्स इन मांगों के लगातार केन्द्र सरकार के आगे पिछे घुमें व धरना-प्रदर्शन करते रहे परन्तु केन्द्र सरकार के अड़ियल रवैए ने सैनिकों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया कोई तबज्व नहीं दी नेशनल मीडिय को बंद कर दिया यहां तक की बातचीत भी मुनासिब नहीं समझी जो बहुत बड़ा अपमान तोहींन व कुठाराघात किया गया जिससे देश प्रदेश के वेटरन्स हताश व निराश होकर इस मिशन को सफल बनाने के लिए योजना बनाने की कवायद शुरु हुई जबकि ऐसे सोचा नहीं थ परन्तु हताश व निराश होकर कुछ संगठनों ने आपसी बातचीत में ये हल निकाला कि सारे विकल्प असफ़ल हो गये सारे रास्ते बंद थे तो अपसी बातचीत में सुझाव आया कि अब आखिरी विकल्प राजनीति है इस जद्दोजहद में एक राजनैतिक पार्टी बनाई जिसका नाम भारतीय जवान किसान पार्टी रखकर मैदान में उतर कर अपनी आवाज बुलंद कर दी और देश प्रदेश के वेटरन्स ने पार्टी की तरफ से वेटरन्स मैदान में उतार दिये भले ही बोट प्रसटेंज कम हो परन्तु वेटरन्स ने सर्जिकल स्ट्राइक का असर देखने को मिल गया है केन्द्र सरकार लाठी का सहारा यानी बैसाखी से चलने को मजबूर कर दिया ये एक सर्जिकल स्ट्राइक थी*

       *भारतीय जवान किसान पार्टी के राष्ट्रीय मीडिय प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष बालक राम शर्मा ने आगे बताया सैनिक हार नहीं मानता आखरी सांस आखरी गोली तक शरहद पर लोहा लेता है और केंद्र सरकार को एहसास करवा दिया है असहाय बना दिया है अब केंद्र की सरकार वैशाखी के सहारे चलेगी मानमानी और तानाशाही से नहीं चलेगी झुककर चलना होगा और अपने पछतावे का भी एहसास हो गया होगा जो घमंड था वह चकनाचूर हो चुका है आगे देखते हैं होता है क्या---? लाठी के सहारे से चलने को मजबूर कर दिया और अग्निपथ पथ से अग्निवीर बनाए जाने वाले अड़ियल रवैए को भी बदलना होगा ये भारतीय सेना को कमज़ोर करने की साजिश थी सैनिकों पैन्शन खत्म करने का एक घातक प्लान तैयार किया गया था अब देश प्रदेश के वेटरन्स जाग गये हैं आगे चुनावों में सर्जिकल स्ट्राइक होती रहेगी। जयहिंद*






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें