14 जून को होगा आम सभा का आयोजन
रिवालसर अजय सूर्या :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनेड (पटड़ीधाट) परिसर में 14 जून को सुबह 10:30 बजे शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पहली आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस सभा में नई विद्यालय प्रबन्धन समिति का गठन किया जाएगा। विद्यालय को बेहत्तर शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के उपर चर्चा की जाएंगी। बिद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती उर्मिला चन्देल व एस एम सी द्वारा सभी से अनुरोध है कि वह अपनी उपस्थिती सुनिरचित करें और स्कूल को बेहतर बनाने मे हमारा सहयोग करे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें