फ़ॉलोअर

रविवार, 2 जून 2024

विमल शर्मा ने मतदान करके निभाई अहम भूमिका। कामकाज छोड़कर चंडीगढ़ से सुंदर नगर पहुंचकर किया मतदान। गरीब लोगों की मदद के लिए रहते सदा तत्पर

 विमल शर्मा ने मतदान करके निभाई अहम भूमिका। 


कामकाज छोड़कर चंडीगढ़ से सुंदर नगर पहुंचकर किया मतदान। 

गरीब लोगों की मदद के लिए रहते सदा तत्पर।



सुंदर नगर।

मोक्ष मीडिया सर्विस के सीईओ विमल शर्मा ने चंडीगढ़ से सुंदरनगर पहुंचकर लोकतंत्र कैसे महापर्व में अपना मतदान करके अहम भूमिका निभाई है। विमल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी को समय निकालकर अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए और अपनी मत की महता को अवश्य राष्ट्र के सशक्त निर्माण में करने चाहिए ताकि एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके और एक निर्भीक स्वच्छ राष्ट्रीय के निर्माण में सरकार का चयन हो सके। गौर रहे कि विमल शर्मा मुख्य समाजसेवी भी है और समय-समय पर जनहित के कार्य को भी करने में पीछे नहीं हटते है। चाहे आपदा की बात हो या कोरोना काल का दौर हो। विमल शर्मा ने दीन दुखी गरीब और असहाय की मदद के लिए हमेशा आगे खड़े रहे हैं और लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर रहते हैं। जिसके लिए उन्हें प्रशासनिक पुलिस सहित अन्य सरकारी गैर सरकारी विभागों बैंक उपक्रम इंडस्ट्री सहित औद्योगिक घराना से प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया है और उनके कार्यों की जमकर तारीफ की है।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें