फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 14 जून 2024

सुषमा देवी को राजकीय उच्च पाठशाला झोर की स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षता चुना गया

 सुषमा देवी को राजकीय उच्च पाठशाला झोर की स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षता चुना गया 



 राजकीय उच्च  पाठशाला झोर में आयोजित अभिभावकों की आमसभा में सुषमा देवी को सर्वसम्मति से स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा चुना गया l श्री मेहर चन्द ठाकुर (मुख्याध्यापक) को सचिव चुना गया lइस आम सभा में कार्यकारिणी सदस्यों में श्री रजनीश भाटिया रेखा  कुमारी  हंस देवी दयावती  हिमाचली देवी धर्मी देवी  बंशीधर  माया देवी  रीना देवी  गबरू देवी  टेकचंद पदेन सदस्य  पवन कुमार  तथा पूजा देवी को चुना किया गया l इस आम सभा में मुख्याध्यापक श्री  मेहर चन्द ठाकुर ने विद्यालय में की जा रही गतिविधियों के बारे में बताया तथा पिछली कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की गई l विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन शांतिपूर्ण तथा सौहार्द पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ l इसके लिए मुख्य मुख्याध्यापक मेहर चन्द ठाकुर ने उपस्थित सभी अभिभावकों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया तथा इस शैक्षणिक सत्र में की जाने वाली गतिविधियों के बारे में अब अभिभावकों को अवगत करवाया l






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें