फ़ॉलोअर

बुधवार, 19 जून 2024

प्रदेश में शिक्षा का इतना बुरा हाल है कि बहुत सी पाठशाला बिना अध्यापक के ही चल रही

 प्रदेश में  शिक्षा  का इतना बुरा हाल है कि बहुत सी पाठशाला बिना अध्यापक के ही चल रही



गोहर(राकेश)। प्रदेश में  शिक्षा  का इतना बुरा हाल है कि बहुत सी पाठशाला बिना अध्यापक के ही चल रही है। स्कूलों में अध्यापक ना होने के कारण बच्चे सुबह बैग लेकर स्कूल पहुंचते हैं और सारा दिन स्कूल में खेलकूद कर कर बेरंग शिक्षा ग्रहण किए हुए घर लौट रहे हैं। ऐसा ही  मामला शिक्षा खड चच्योट प्रथम ब्लॉक में चैल चौक सेंटर के तहत दो स्कूल राजकीय प्राथमिक पाठशाला सैगलागलू व राजकीय प्राथमिक पाठशाला जनैनी में 1 वर्ष से  कोई भी अध्यापक बच्चों को शिक्षा देने  नहीं आया है जिससे बच्चों का भविष्य खराब होता नजर आ रहा है ।राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेगलागलु  स्कूल में 34 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जबकि राजकीय प्राथमिक पाठशाला जनैनी में बच्चे कम है परंतु यहां भी शिक्षा विभाग द्वारा कोई भी अध्यापक बच्चों को पढाने के लिए नहीं भेजा गया है स्कूल मात्रा चपरासी के सहारे ही चल रहे हैं बहुत सी प्राथमिक पाठशालाएं ऐसी भी है जहां मात्र एक अध्यापक की दर्जनों बच्चों को शिक्षा ग्रहण करवा रहा है प्रथम 1 वर्ष से प्रधान ग्रामीण शिक्षा समिति राजकीय प्राथमिक पाठशाला सैगलाग यू प्रथम खंड के वीरभद्र सिंह ने शिक्षा विभाग तथा शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से मांग की है कि जल्द ही इन पाठशाला में दो जेबीटी अध्यापक बचपाई नियुक्त किए जाएं अन्यथा उन्होंने चेतावनी दी है कि वह अपने बच्चों को अन्य स्कूल या प्राइवेट शिक्षण संस्थान में बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने करवाने के लिए विवश होना पड़ेगा ।इस बारे में जब प्राथमिक शिक्षा खंड प्रथम खंड के बीपीओ जगत राम शर्मा से बात की गई तो उन्होंने माना कि मुझे अभी 4 दिन ज्वाइन किए हुए हैं परंतु मेरी जानकारी के मुताबिक हमारे यहां दो स्कूल कई सालों से 1 वर्ष से बिना अध्यापक के चल रहे हैं।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें