आयुष विभाग चम्बा और प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था द्वारा एक निःशुल्क योग शिविर का आयोजन
*आज दिनांक 20/6/2024 आयुष विभाग चम्बा और प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था द्वारा एक निःशुल्क योग शिविर का आयोजन खजियार के खुले मैदान में किया गया जिसमे मुख्य तोर पर जिला आयुष अधिकारी चम्बा डॉ सुरिंदर कुमार जी की मौजूद रहे | इस योग सत्र को सफल बनाने में आयुर्वेदिक स्वास्थ केन्द्र में प्रभारी डॉ. रतिका चोपड़ा ने एहम भूमिका निभाई | योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक पारुल जसरोटिया ने किया साथ ही उन्होंने स्वयं आसन एवं प्राणायाम करके भी बताएं | इस योग शिवर में भारी संख्या में आयुष विभाग के कर्मचारियों , पर्यटको , स्थानीय लोगो व् प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के सदस्यों ने भाग लिया | डॉ रतिका ने योग और व्यायाम से क्या लाभ बताएं | डॉ रतिका ने बताया की योग व्यायाम कई लाभ प्रदान करते हैं, जिनमें लचीलापन, शक्ति और संतुलन में सुधार, तनाव और चिंता में कमी, ध्यान में वृद्धि और समग्र शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि शामिल है। आयुष अधिकारी चम्बा डॉ सुरिंदर कुमार द्वारा ध्यान , आलोम विलोम व् कपाल भारती करवाया और नित्य करने के लाभ बताएं | वही प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने बताया की योग आसन शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है।*
*इस मोके पर आयुष विभाग से जिला आयुष अधिकारी डाॅ. सुरिंदर कुमार जी, आयुर्वेदिक स्वास्थ केन्द्र खजियार में प्रभारी डॉ. रतिका चोपड़ा जी , सुरेश जी ,प्रधान ग्राम पंचायत खजियार देश राज जी, प्रेरणा संस्था के सदस्य हरी पंडित जी , अतुल गुप्ता जी, सुरेश ठाकुर जी , दीपक भाटिया जी, खजियार में आएं हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया |*





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें