*स्थानीय नेता व शिक्षा विभाग भाटकीधार स्कूल में खाली टीचिंग स्टाफ को समय रहते भरें - तुलेश कुमार ठाकुर*
गत दिनों अपने वार्षिक परिणाम व नकल रोको अभियान के लिए चर्चा का विषय रहे भाटकीधार स्कूल में टीचिंग स्टाफ के सभी पदों को भरने को लेकर समाजसेवी व नकल रोको अभियान के संचालक तुलेश कुमार ठाकुर द्वारा विभाग एवं स्थानीय नेताओं का ध्यान आकर्षित किया गया है।इस समय स्कूल में टीजीटी आर्ट्स - 1पद, टीजीटी मेडिकल मेडिकल- 1पद, टीजीटी नॉन मेडिकल - 1पद,शास्त्री - 1पद,PET - 1पद, लेक्चरर इंग्लिश - 1पद, लेक्चरर हिंदी - 1पद, लेक्चरर कंप्यूटर साइंस - 1पद रिक्त चल रहे हैं। कुल 8पद अध्यापकों के रिक्त चल रहे हैं।
तुलेश कुमार ठाकुर का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा 25%से कम रहे वार्षिक परिणाम वाले स्कूलों में अध्यापकों को जवाबदेही सुनिश्चित करना एक अच्छी पहल है लेकिन उसी के साथ साथ विभाग को प्रदेश भर में रिक्त चल रहे पदों को भी समय रहते सत्र के आरंभ से ही भरना होगा।ताकि विद्यार्थियों को दिशा मिल सके और वे शिक्षा के नाम पर हो रहे खिलवाड़ से बच सके।
उन्होंने अपने पर जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जहां उनके द्वारा नकल रोको अभियान को सफल बनाया गया और नकल के वास्तविक मुखौटे को चुनौती दी गई वहीं विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले सताधारी लोगों , अधिकारियों व अन्य को भी नहीं बख्शा जाएगा।जरूरत पड़ने पर उन्होंने smc कमेटी व अभिभावकों को भी आगे आने को कहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें