राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में हर्षोल्लास से मनाया गया योग दिवस
रिवालसर अजय सूर्या :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भाग सिंह ठाकुर ने बच्चों को नित्य योग करने के लिए प्रेरित किया प्रधानाचार्य महोदय ने कहा योग हमारी शारीरिक तथा मानसिक ऊर्जा को सहेज कर रखता है। इससे हमारा मन शांत रहता है। इस अवसर पर एनसीसी के 50 कैडेट्स, एनएसएस के 100 स्वयंसेवियों ने, स्काउट एंड गाइड्स तथा विद्यालय के इको क्लब के छात्रों द्वारा विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया गया। इस वर्ष की थीम स्वयं समाज के लिए योग को मध्य नजर रखते हुए अनेक योग क्रियाओं को किया गया।
इस इस अवसर पर विद्यालय में ब्रह्म कुमारी सोमाजी मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय में पधारी थी तथा श्रीमती– – योग प्रशिक्षक विद्यालय में पहुंचकर अनेक योगासनों का अभ्यास सभी छात्रों को करवाया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें