फ़ॉलोअर

बुधवार, 19 जून 2024

नरेंद्र सूर्यवंशी बने शाला स्कूल SMC कमेटी के अध्यक्ष

  



नरेंद्र सूर्यवंशी बने शाला स्कूल SMC कमेटी के अध्यक्ष




मंडी गोहर अजय सूर्या :- आज शाला स्कूल के प्राइमरी सैक्शन में स्कूल समिति के चुनाव हुए। जिसमें पूर्व अध्यक्ष राजू और दूसरी तरफ नरेंद्र ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लडा। एसएमसी सदस्यों में सहमति न बनने पर वोटिंग करवाई गई। जिसमें नरेंद्र सूर्यवंशी ने पूर्व अध्यक्ष को 7 वोटों से हरा दिया। आपको बता दें कि, चुनाव में नरेंद्र सूर्यवंशी को 18 और पूर्व अध्यक्ष को 11 वोट मिले।


परिणाम आने पर नरेंद्र सूर्यवंशी ने धन्यवाद संबोधन में सभी एसएमसी सदस्यों और स्कूल स्टाफ का धन्यवाद किया तथा पूर्व अध्यक्ष राजू का उनके कार्यों के लिए आभार जताया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वह स्कूल स्टाफ के साथ बच्चों के भविष्य के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह स्कूल में बच्चों के विकास से संबंधित हर गतिविधि करवाने का प्रयास करेंगे।

नरेंद्र सूर्यवंशी लंबे समय से समाज सेवा के कार्य से जुड़े है, वह समय समय पर अपने इलाके में हो रहे गलत कामों के खिलाफ आवाज उठाते रहते है। उन्होंने शाला स्कूल के बच्चों के अभिभावकों को विश्वास दिलाया है कि वह सरकार की ओर से मिलने वाले फंड का पूरी तरह प्रयोग करेंगे तथा स्कूल की स्थिति को भी सुधारेंगे।


नरेंद्र सूर्यवंशी लंबे समय से पत्रकारिता से भी जुड़े हुए है। यह कई बड़े न्यूज चैनलों और समाचार पत्रों के लिए भी कार्य कर चुके है।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें