*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर इकाई चम्बा द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन*
*76वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य रक्तदान शिविर में युवाओं ने लिया बढ़चढ़ कर लिया भाग : अभाविप*
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई चम्बा द्वारा शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में अनेक युवाओं ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक चम्बा के इंचार्ज ने कहा कि युवा वर्ग को यह समझना होगा कि किसी भी खुशी मौके पर फिजूल खर्ची करने की बजाए रक्तदान जैसे समाजहित के कार्य करने चाहिए, जिससे अन्य लोगों का भला हो सके तथा यह सबका कर्तव्य है कि युवा वर्ग को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति की जान को तो बचाता ही है बल्कि साथ-साथ में कुछ व्यक्ति के जीवन से जुड़े अन्य परिवारजनों की आशाओं को भी जीवित रखता है, क्योंकि यह किसी भी रक्तदाता को पता नहीं होता कि उसके द्वारा दान किया गया रक्त कितने जरूरतमंद व्यक्ति को मिल रहा है।
रक्तवीर अर्पित ने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन व्यक्तियों की जान बचा सकता है, इससे ज्यादा पुण्य का कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी स्थिति देखने में आती है, जिसमें खासतौर पर गर्भवती महिलाएं शामिल होती है, जिनके अंदर रक्त की भारी कमी पाई जाती है तथा डिलीवरी के समय उन्हें रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में एक-एक रक्तदाता महत्वपूर्ण हो जाता है। इस अवसर पर जिला संयोजक चंबा अरुण शर्मा,इकाई अध्यक्ष भवानी,इकाई मंत्री ललीत जिला मीडिया एवं सोशल मीडिया संयोजक हितेन रैना, इकाई उपाध्यक्ष अर्पित , इकाई सह सचिव सुरेश कुमार आदि सहित समस्त विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता व अनेक युवा मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें