तीन उपचुनावों में कांग्रेस के दो विधानसभा क्षेत्रों से शानदार जीत पर बल्ह कोंग्रेसीयों ने मुख्यमंत्री को दी बधाई
रिवालसर अजय सूर्या :-
हिमाचल में तीन उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी के दो उमीदवारों की शानदार जीत पर बल्ह के कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु व पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत पर बधाई दी है ।देहरा में मुख्यमंत्री सुखविंदर की पत्नी कमलेश ठाकुर व नालागढ़ में हरदीपसिंह बाबा की शानदार जीत पर कांग्रेसी गदगद हुए है ।बल्ह कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ,चेयरमैन ए पी एम सी मंडी संजीव गुलेरिया ,बल्ह पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तारा तुंगला ,रिवालसर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ,उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह राव ,बल्ह के वरिष्ठ कांग्रेसी सागर कमल ,कूर्म चन्द ,पवन गुप्ता ,लक्ष्मी दत शर्मा ,गगन इन्दोरिया, अनिल गुप्ता ,बल्ह पंचायत समिति उपाध्यक्ष माया ठाकुर ,जिला मंडी अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रकोष्ठ के नेता इंदरवीर ,वैरकोट पंचायत के प्रधान राम सिंह,सिध्यानी पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा , बड्सु पंचायत प्रधान गोविंद राम , बल्ह कांग्रेस के पूर्व प्रधान अजय ठाकुर , सहित दर्जनों नेताओ ने उपचुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत पर कहा कि भाजपा नेताओं की धनबल की राजनीति को लोगो ने सिरे से नकार कर मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह की नीतियों पर मोहर लगाई है ।इस जीत पर कांग्रेसियों ने कमलेश ठाकुर व हरदीप सिंह बाबा को भी विधायक बनने पर बधाई दी है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें