फ़ॉलोअर

शनिवार, 20 जुलाई 2024

गुरु शिष्य परंपरा पर की गई चर्चा

 गुरु शिष्य परंपरा पर की गई चर्चा l







कला क्षेत्र युवा मंडल द्वारा बालिका देखभाल संस्थान सुंदर नगर में गुरु शिष्य परंपरा पर चर्चा की गई l चर्चा की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष कत्थक स्नातकोत्तर श्री दिनेश गुप्ता जी द्वारा की गई , तत्पश्चात ममता ठाकुर जी द्वारा उसे अग्रसर किया गया l विद्यार्थियों को गुरु का महत्व व शिष्य किस प्रकार होना चाहिए , विषय पर चर्चा की गई l उन्होंने बताया कि शिष्य को गुरु पर संपूर्ण विश्वास होना चाहिए l गुरु कुम्हार की तरह होता है ,जो उसे सुंदर बनाने के लिए कभी-कभी चोट भी देता है , और शिष्य को उस महत्व को समझना है l गुरु को हर एक शिष्य उतना ही प्यार होता है, जितना की एक मां को अपने सभी बच्चे l इस अवसर पर कला क्षेत्र द्वारा बालिकाओं को फल भी वितरित किए गए तथा बालिका देखभाल संस्थान की अध्यापिका श्रीमती बबीता जी व कथक नृत्यांगना ममता ठाकुर जी को भी स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया l



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें