*सरोल, चम्बा में एनडीआरएफ ने आपदा मित्रों तथा युवा स्वयं सेवक को दिया आपदा से निबटने के तरीकों का ज्ञान*
आपदा जोखिम न्यूनीकरण मुहीम के अंतर्गत श्री बलजिंदर सिंह, सेनानी, 14वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के दिशा-निर्देशन में 14वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल नूरपुर की टीमें विभिन्न संस्थानों और हितधारकों को सशक्त बनाने के लिए आपदा से बचाव एवं प्रबंधन हेतु वृहद पैमाने पर मॉक अभ्यास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम व जन-जागरुकता के अभियान चला रही है तथा शिक्षण संस्थानों में स्कूल सुरक्षा एवं आपदा बचाव हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है।
उसी कड़ी में आज दिनांक 20 जुलाई को आपदा मित्रों तथा युवा स्वयंसेवक को एनडीआरएफ के प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम के साथ ही नेतृत्व कर रहे निरीक्षक सुशील कुमार, उप निरीक्षक अमित कुमार तथा सहायक प्रशिक्षक सिपाही/जीडी उग्रसेन कुमार, विनोद कुमार, दीपक कुमार तथा पुष्कर राम के द्वारा बाढ़ के दौरान बचाव के तरीके, इंप्रोवाइज फ्लोटिंग डिवाइस (राफ्ट) बनाना,सीएसएसआर ऑपरेशन को ऑर्गेनाइज करना, सर्च एंड लोकेशन तकनीक, DEAD BODY MANAGEMENT, FIRE EMERGENCY , FIRE EXTINGUISHER का प्रयोग करना, सर्प दंश तथा एनडीआरएफ में आपदा के दौरान उपयोग की जाने वाले उपकरणों को प्रदर्शनी लगाकर उपकरणों के बारे में जानकारी आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
#NDRF.....मानव सेवा में समर्पित
#आपदा_सेवा_सदैव_सर्वत्र









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें