फ़ॉलोअर

बुधवार, 24 जुलाई 2024

निखिल अग्रवाल ने पहले सिविल जज के रूप में संभाला कार्यभार

 निखिल अग्रवाल ने पहले सिविल जज के रूप में संभाला कार्यभार



धर्मपुर-मंडी

धर्मपुर विस क्षेत्र को सिविल कोर्ट का तोहफा मिल गया है पिछले काफी समय से धर्मपुर में सिविल कोर्ट खोलने की मांग उठ रही थी जो आज पूरी हो गई । मंगलवार को एक बजे सिविल कोर्ट को खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई और एक बजकर पांच मिनट पर इसका विधिवत रूप से शुभारंभ प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश एम एस रामाचन्द्रा राव ने वीडियो कान्फ्रैंस के माध्यम से किया । सबसे पहले जिला न्यायधीश राजेश तोमर ने प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश सहित समस्त न्यायधीशों का स्वागत किया और उसके बाद न्यायधीश अजय मोहन गोयल एडमिस्ट्रेटर ने धर्मपुर की भगौलिक स्थिति के बारे में मुख्य न्यायधीश को अवगत करवाया और धर्मपुर में सिविल कोर्ट खोलने की जानकारी दी । मुख्य न्यायधीश एम एस रामाचन्द्रा राव ने सिविल कोर्ट खोलने की विधिवत घोषणा की और धर्मपुर की जनता को बधाई दी । उन्होंने कहा कि धर्मपुर में सिविल कोर्ट खुलने से क्षेत्र के लोगों को अब सरकाघाट जाने से छुटकारा मिल जायेगा । उन्होंने कहा कि धर्मपुर के लोगों के लिए सुनहरा मौका है इसके लिए क्षेत्र के लोगों को बधाई । इस मौके पर वार ऐशोशियेशन के अध्यक्ष आरपी ठाकुर ने यहां कोर्ट खोलने के लिए मुख्य न्यायधीश का धन्यवाद किया । इस मौके पर बार ऐशोशियेशन के पूर्व अध्यक्ष भूप सिंह ठाकुर, पूर्व सचिव हितेश गुलेरिया, अधिवक्ता प्रताप सकलानी, संतोष कुमार, सुरेश शर्मा, आंनद कुमार सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे । इन्होंने भी प्रदेश के मुख्य न्यायधीश का यहां कोर्ट खोलने के लिए धन्यवाद किया और क्षेत्र के लोगों को बधाई दी ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें