फ़ॉलोअर

सोमवार, 12 अगस्त 2024

*कल 13 को भाटकीधार पंचायत के उप प्रधान व वार्ड पंच का जाहली हाजरी मामले में पद से निलंबित होना या हटना तय - तुलेश कुमार ठाकुर*

 *कल 13 को भाटकीधार पंचायत के उप प्रधान व वार्ड पंच का जाहली हाजरी मामले में पद से निलंबित होना या हटना तय - तुलेश कुमार ठाकुर*



पंचायतों में जाहली हाजरी के आए दिन अनेकों मामले सामने आ रहे है। जिसमें खासकर पंचायत प्रतिनिधियों की मिलीभगत सभी जगह नजर आती है।ठीक इसी प्रकार का एक आश्चर्यजनक मामला ग्रामपंचायत भाटकीधार में फिर से प्रस्तुत आया है।जिसमे वर्तमान पंचायत उप प्रधान दिनेश कुमार पर  लगभग 11बैच जाहली हाजरी लगाने का मामला सामने आया है।जिसमे उप प्रधान व वार्ड पंच मोरू देवी जाहली हाजरी लगाने में सम्मिलित है।इसी बीच आरटीआई कार्यकर्ता तुलेश कुमार ठाकुर का कहना है कि इससे पहले फरवरी मार्च माह में भी इसी संदर्भ में जांच कमेटी बीडीओ ऑफिस जांच कर चुकी है।लेकिन वह अभी तक अंतिम निर्णय तक नहीं पहुंच पाई है।जबकि हमारे द्वारा उप प्रधान की जाहली हाजरी लगाने का मामला सोशल मीडिया में पूरी तरह से पर्दाफाश किया गया है।ग्रामसभा में भी लोगों द्वारा कहा गया है कि इनके द्वारा एक भी दिहाड़ी काम नहीं किया गया।यहां तक कि उप प्रधान स्वयं 15मार्च को इस्तीफा देने हेतु तैयार थे।उनके इस मामले के बारे में सभी लोग जानते है कि वे कहीं भी दिहाड़ी लगा कर काम नहीं करते और न ही उनके द्वारा काम किया गया है।लेकिन फिर भी विभाग कहीं न कहीं उप प्रधान व वार्ड पंच को बचाने में लगे हैं।यह इस बात से स्पष्ट होता है क्योंकि इस जांच में विभाग को अब तक छः से सात महीने हो चुके हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें