फ़ॉलोअर

शनिवार, 17 अगस्त 2024

एफ़पीओ का 78वें स्वतंत्रता दिवस पर विशेष अतिथि बनना धर्मपुर के लिए गौरव का विषय:सत्तपाल उन्नीस सदस्यों ने लाल किले पर हुए भव्य समारोह में विशेष परिधान पहन कर लिया हिस्सा दिल्ली से ही लांच किया शुगर फ्री मिश्रित अनाज आटा

 एफ़पीओ का 78वें स्वतंत्रता दिवस पर विशेष अतिथि बनना धर्मपुर के लिए गौरव का विषय:सत्तपाल


 उन्नीस सदस्यों ने लाल किले पर हुए भव्य  समारोह में विशेष परिधान पहन कर  लिया हिस्सा 

दिल्ली से ही लांच किया शुगर फ्री मिश्रित अनाज आटा









 धर्मपुर विकास खण्ड में वर्ष 2023 से काम कर रहे किसान उत्पादक संगठन-एफ़पीओ को भारत सरकार के कृषि विभाग ने  15 अगस्त को लाल किला दिल्ली में आयोजित हुए 78वें स्वतन्त्रता दिवस के लिए विशेष अतिथि बनाया था और इसके 19 सदस्य जिसमें 11 महिलाएं और आठ पुरुष प्रतिनिधियों ने भाग लिया।जिसका नेतृत्व एफ़पीओ के अध्यक्ष सत्तपाल चौहान और सचिव भूपेंद्र सिंह ने किया।लाल किले पर आयोजित समारोह में भाग लेने का ये सभी सदस्यों का अवसर था जिसमें दो वेटर्न पूर्व सैनिक करतार सिंह चौहान और सूबेदार रूपचंद गुलेरिया भी शामिल रहे।एफ़पीओ ने इस समारोह के लिए एक विशेष प्रकार की ड्रेस जो भारतीय ध्वज को दर्शा रही थी तैयार की थी।जिसमें महिलाओं के लिए ऑफ व्हाईट सूट और  केसरिया रंग का दुपट्टा तथा पुरुषों के लिए हरे रंग की टी शर्ट और पहाड़ी टोपी बनाई थी।जबकि कृषि विभाग और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम ने सभी को केसरिया रंग की जैकेट देकर इस परिधान को और भी आकर्षक बना दिया।अध्य्क्ष सत्तपाल ने बताया कि इतने कम समय में एफ़पीओ धर्मपुर को केंद्र सरकार द्धारा विशेष अतिथि बना कर धर्मपुर विकास खंड को गौरवांवित किया है और एफ़पीओ से जुड़े आठ सौ सदस्यों के काम को प्रोत्साहित किया है जिससे अब ये संगठन चार गुणा ज़्यादा ऊर्जा के साथ यहां ग्रामीण विकास के लिए काम करेगा।



एफ़पीओ ने इस समारोह की पूर्व संध्या पर14 अगस्त को एनसीडीसी के उप महाप्रबंधक रोहित गुप्ता ने एफ़पीओ द्धारा तैयार किये गए सुगर कंट्रोल आटे की दो किस्में भी लांच की।इस अवसर पर एफ़पीओ के अध्यक्ष सत्तपाल सिंह चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ मोहनलाल भरमौरिया सचिव भूपेंद्र सिंह घरवासड़ा श्री अन्न महिला एग्रो प्रोसेसिंग सेंटर की प्रभारी सरोजनी बिष्ट सह प्रभारी वीना विष्ट के अलावा रूप चन्द गुलरिया, करतार सिंह चौहान, चौधरी राम, तारा चन्द, रजनी सकलानी, कौशल्या, कमला, कंचना, सोमा, अरुणा, रसोता और जानकी देवी उपस्थित हुए।एफ़पीओ के अध्यक्ष सत्तपाल और सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एफ़पीओ ने इससे पहले मोटे अनाज के लड्डू, चाय, हल्दी पाउडर, मौसमी फलों का आचार, जूस, जैम इत्यादि बनाने के बाद अब सुगर कंट्रोल मोटे व मिश्रित अनाज़ों तथा दालों से निर्मित आटे को बिक्री के जारी किया है।गौरतलब है कि भारत सरकार ने मोटे और पारंपरिक अनाज़ों को श्री अन्न नाम दिया है और उसी से प्रेरणा लेते हुए एफ़पीओ ने घरवासड़ा में श्री अन्न महिला एग्रो सेंटर रजिस्टर्ड किया है और इसका नामकरण भी मोटे अनाज के दिये श्री अन्न नाम पर किया है।इस सेंटर की स्थापना के लिए साईं इटर्नल फाउंडेशन के संस्थापक ई राजकुमार वर्मा ने दो लाख रुपये सहायता के रूप दिए1 हैं और अब इसे एक आधुनिक प्रोसेसिंग केंद्र विकसित करने की परियोजना तैयार करके एनसीडीसी को स्वीकृति हेतु भेजी है।मिश्रित आटे का फॉर्मूला खड्य पदार्थ विशेयज्ञ और मार्गदर्शक कंपनी के सयोंजक डा हरदयाल सिंह गुलेरिया ने तैयार किया है और इसे घरवासड़ा में स्थापित प्रोसेसिंग केंद्र में तैयार किया गया है।जिसमें कोदरा, जौ,बाजरा, ज्वार, काले चने, मूंग, सोयाबीन, सौंफ,मेथी अजवायन और जामुन का पाऊडर इत्यादि एक निश्चित अनूपात में मिलाया गया है।एक दूसरे प्रकार के मिश्रित आटे का फॉर्मूला ई अंशुमाला गुप्ता जो ज्वाय ऑफ लर्निग फॉउंडेशन की संस्थापक और एफ़पीओ की सलाहकार मण्डल की सदस्य भी हैं ने उपलब्ध करवाया है औऱ उन्होंने ने ही इस उत्पाद को  प्रथम ग्राहक बन कर दिल्ली आज खरीदा है।अंशुमाला गुप्ता द्धारा दिए फ़ार्मूले में चार प्रमुख मोटे अनाजों के अलावा मक्की, गेहूं और जई इत्यादि भी डाले गए हैं।गौरतलब है कि धर्मपुर एफ़पीओ को  एक वर्ष में सबसे ज्यादा गतिविधिययां आयोजित करने और सबसे अधिक शेयरहोल्डर भर्ती करने जिनमें महिलाओं की भागीदारी उत्साहित करने वाली है के कारण स्वतन्त्रता दिवस समारोह के लिए चयनित किया है और अब इस एफ़पीओ ने अपनी उपलब्धियों में एक और उत्पाद जोड़ दिया है।एफ़पीओ इस आटे को बिजली की चक्की के बजाये पुराने पारंपरिक रूप में पानी से चलने वाले घराट से संधोल क्षेत्र में निर्मित करेगी। एफ़पीओ के प्रबधक मंडल ने एनसीडीसी के क्षेत्रीय निदेशक शिमला भूपेंद्र मांडवी का धर्मपुर ऍफ़पीओ को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए चयनित करने के लिए धन्यवाद किया है।ऍफ़पीओ ने धर्मपुर के सभी क्षेत्रों में पांच लघु प्रोसेसिंग सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है जिनमें से दो स्थापित कर दिये हैं और बाकी तीन इस वर्ष के अंत तक स्थापित कर दिए जाएंगे।इस अवसर पर उप महानिदेशक रोहित गुप्ता ने  धर्मपुर एफ़पीओ को इसके लिए बधाई दी और एनसीडीसी की ओर से इसे देश के स्तर पर एक मॉडल विकसित करने मॉर्केटिंग नेटवर्किंग करवाने के लिए हर प्रकार की सहायता देने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर एनसीडीसी में एफ़पीओ के प्रभारी निदेशक एसके रहमान, अनिरुद्ध सिंह, कृष्ण सचदेव भी उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें