युवा कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 80वीं जयंती पर बचत भवन सरकाघाट में श्रद्धांजलि अर्पित
धर्मपुर युवा कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 80वीं जयंती पर बचत भवन सरकाघाट में श्रद्धांजलि अर्पित करके एक दिवसीय प्रशिक्षण शिवर का आयोजन विधायक चंद्रशेखर की अध्यक्षता में किया।
विधायक चंद्रशेखर कहा कि राजीव गांधी ने करोड़ों भारतीयों में उम्मीद जगाई और अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुंचाया, आधुनिक भारत का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने देश के विकास में बहुत योगदान दिया. उन्होंने 1986 में भारत भर में उच्च शिक्षा कार्यक्रमों के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए शिक्षा पर एक राष्ट्रीय नीति की घोषणा की. उन्होंने 1986 में समाज के ग्रामीण वर्ग के उत्थान के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रणाली नामक एक केंद्र सरकार आधारित संस्था की स्थापना की, जो उन्हें 6वीं से 12वीं कक्षा तक निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान करती है. उनके प्रयासों के कारण, 1986 में MTNL की स्थापना की गई और ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीफोन के प्रसार के लिए सार्वजनिक कॉल कार्यालय (PCO) भी बनाए गए.
1990 के बाद, उन्होंने लाइसेंस राज को कम करने के उपायों की शुरुआत की, जिससे व्यवसायों और व्यक्तियों को नौकरशाही प्रतिबंधों के बिना पूंजी, उपभोक्ता सामान और आयात खरीदने की अनुमति मिली. उन्होंने मतदान की आयु 18 वर्ष निर्धारित की तथा पंचायती राज को भी इसमें शामिल किया. उन्होंने युवा शक्ति को बहुत प्रोत्साहित किया तथा कहा कि देश का विकास देश के युवाओं की जागरूकता पर ही निर्भर करता है. इसीलिए युवाओं को रोजगार देने के लिए जवाहर रोजगार योजना की शुरुआत की गई । चन्द्रशेखर ने युवाओं को उनके मार्गदर्शन पर चलने के लिए
प्रेरित किया ।
इस कार्यक्रम में पूर्व युवा विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान में जिला परिषद सदस्य बिलासपुर गौरव शर्मा, युवा नेता हमीरपुर व हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग संघ के सचिव अनिल मनकोटिया, रितेश ठाकुर, विकास राही, विशांत ठाकुर सहित समस्त विधानसभा क्षेत्र से आए सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें