फ़ॉलोअर

मंगलवार, 20 अगस्त 2024

आज फिर पूर्णतया ठप्प रही सरकाघाट और धर्मपुर में स्वास्थ्य सेवाएं निजी अस्पताल भी हड़ताल में उतरे

 आज फिर पूर्णतया ठप्प रही सरकाघाट और धर्मपुर में स्वास्थ्य सेवाएं

निजी अस्पताल भी हड़ताल में उतरे



सरकाघाट

 डॉक्टरों की हड़ताल का असर अब सरकाघाट और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में पढ़ना शुरू हो गया है सरकारी के साथ-साथ अब निजी अस्पतालों द्वारा भी हड़ताल में शामिल होने का खामियाजा दोनों विधानसभा क्षेत्र की जनता को उठाना पड़ रहा है सोमवार को धर्मपुर क्षेत्र के तहत नागरिक अस्पताल धर्मपुर संघोल  मंडप टिहरा जबकि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के तहत नागरिक अस्पताल सरकाघाट जमनी और बलद्वाडा मैं पूर्णता हड़ताल रही नागरिक अस्पताल बलद्वाडा में हड़ताल पर बैठे डॉक्टर और स्टाफ ने बाकायदा दिवंगत महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की और मोमबत्तियां जलाकर 2 मिनट का मौन रखा उधर बीएमओ बलद्वाडा और नागरिक अस्पताल सरकाघाट की प्रभारी डॉक्टर देशराज शर्मा ने कहा कि यह कांड बहुत ही जगन्य हुआ है सभी डॉक्टरों की सेफ्टी जरूरी है जिसके लिए एक जुट होकर हड़ताल की जा रही है उन्होंने बताया की इमरजेंसी के लिए सभी डाक्टर तैनात हैं कोई भी पोस्टमार्टम या फिर इमरजेंसी का केस आता है तो पूरी ईमानदारी से उनका इलाज किया जा रहा है



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें