फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 2 अगस्त 2024

डॉक्टर सीमा ठाकुर बनी भारतीय खाद्य निगम सलाहकार समिति की सदस्य - नियुक्ति पर चहके भाजपाई, दी बधाई

 डॉक्टर सीमा ठाकुर बनी भारतीय खाद्य निगम सलाहकार समिति की सदस्य

- नियुक्ति पर चहके भाजपाई, दी बधाई



रितेश चौहान, सरकाघाट

प्रदेश की तेज तर्रार महिला नेत्री डॉक्टर सीमा ठाकुर को भाजपा हाईकमान ने महत्वपूर्ण पद देकर उन्हें सम्मान दिया है केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें भारतीय खाद्य निगम के उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में हिमाचल प्रदेश राज्य के लिए  सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में 2 वर्ष के लिए नामित किया है। बता दें कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की कल्थर पंचायत के बतालडी गांव निवासी वर्तमान में डॉक्टर सीमा ठाकुर भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष व बिलासपुर जिला महिला मोर्चा प्रभारी के रूप में अपना दायित्व निर्वहन कर रही है। पूर्व की भाजपा सरकार में सीमा ठाकुर युवा बोर्ड की डायरेक्टर भी रह चुकी हैं। गौरतलब है कि सीमा ठाकुर ने आर्कुलोजी में पीएचडी पढ़ाई की है। वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ही एमफिल में गोल्ड मेडलिस्ट रही है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में इन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर से एससीए का चुनाव लड़ा और एबीवीपी की प्रदेश सह मंत्री और नेशनल एग्जीक्यूटिव मेम्बर भी रही है। 2016 में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता रहने के साथ ही शिमला और मंडी जिला प्रभारी भी रही है। तदोपरांत 2019 में वह भाजपा प्रदेश सचिव रही। डॉ सीमा ठाकुर ने अपनी इस नियुक्ति पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन का आभार व्यक्त किया है वहीं उनकी नियुक्ति पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, निशा ठाकुर पूर्व मंडल मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर पूर्व भाजयूमो सचिव कमलेश गुलेरिया पूर्व मंडल महामंत्री रामलाल कौशल मंडल उपाध्यक्ष नरेश गोगी  पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वर्षा ठाकुर पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऋषभ ठाकुर, जिला सचिव आरती ठाकुर, पूर्व युवा मोर्चा महामंत्री आकाश रावत, पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, दया ठाकुर, पूर्व उपप्रधान रतन, करम सिंह, अरुण गुप्ता, पूर्णिमा, सावित्री, बीडीसी  सदस्य चंद्रमणि आदि ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए उन्हें बधाई दी है। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें