रिवालसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर बरसे बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी
रिवालसर अजय सूर्या :- प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह से असफल हो चुकी है हालांकि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की जनता के लिए व्यवस्था परिवर्तन का प्रलोभन देकर सत्ता हासिल करने के बावजूद इसके मात्र 2 वर्ष में प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में बिफल साबित हो चुकी है यह बात बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने जारी प्रेस वार्ता में कहते हुए बताया कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यालय में अधिकारी कर्मचारीयो के तबादले कर हर विकास कार्य को ठप कर दिया गया है l इन्होंने एक हारे हुए नेता को आड़े हाथ लेते हुए कहा की क्षेत्र के हर अधिकारी उनके हाथ की कठपुतली बनकर रह गए हैं और बंदर बांट कर अपने चेहरे को खुश कर सके। जबकि लोगों द्वारा हारे को नकार कर राजनीति से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग,जल शक्ति विभाग, कृषि विभाग, परिवहन विभाग, सहित विकास खंड बल्ह के कार्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बन कर रह गए हैं। लोक निर्माण विभाग पर निशान साधते हुए कहा कि ग्रामीण सड़कें कब से बंद पड़ी है और विभाग इसकी सुध नहीं ले पा रहा है जिसमे डोह गांव जो की 2 साल से बंद पड़ा है और भी ऐसी अनेक सड़के है। जल जीवन मिशन के तहत नलको से लोगों को मरूम किया जा रहा है। बिजली के मीटर सहित नियमित विद्युत आपूर्ति से लोगों को वंचित किया जा रहा है। वही परिवहन की मनमानी लोगों पर भारी पड़ रही है। जो बस सेवा पूर्व भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही थी उन्हें पूरी तरह बंद कर स्कूली छात्रों को बस सेवा से वंचित किया जा रहा है। किसान बागवानों की अनुदान पर उपकरण आवंटित किए जाते थे उन्हें पूरी तरह वंचित कर अपने चहेतों को दिए जा रहे हैं। बरसात के मौसम में पेय जल संकट से रिवालसर के कुछ गांव को जूझना पड़ रहा है। केंद्र सरकार की योजना ,एक पौधा मां के नाम, के लिए प्रदेश सरकार व वन विभाग पौधे महिया करने में विफल रहे है। इस अवसर पर भीखम ठाकुर, कमलेश शर्मा, तेजलाल,तेज सिंह चमन लाल,यशपाल ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें