पानी के टैंक पंप हाउस के आसपास पौधे लगाएंगे जल रक्षक
जल रक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के सभी सदस्यों ने यह फैसला लिया है कि पानी के टैंक पंप हाउस के आसपास फलदार पौधे या तो जो मिल सके वह पौधे लगाएंगे ताकि पर्यावरण की रक्षा रक्षा की जा सके बहुत ज्यादा मात्रा में पेड़ों को काटा जा रहा है तथा गर्मी के मौसम में बहुत से जंगलों में आग लगी जिससे लगातार पेड़ों की संख्या घटती जा रही है जल रक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष रूपलाल उर्फ ज्वालू राम हिमाचल प्रदेश के समस्त जल रक्षक से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पेड़ पौधे लगाए ताकि पर्यावरण की रक्षा की जा सके

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें