विरोधाभासी ब्यान बाजी ना करें मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद
हिमाचल प्रदेश को पैकेज या मदद की जा रही है तो श्वेत पत्र जारी करे केंद्र सरकार - आकाश शर्मा
मंडी अजय सूर्या :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता आकाश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की माननीय सांसद विरोधाभासी बयान बाजी कर रही है एक तरफ तो वह कह रही है कि केंद्र सरकार सहायता कर रही है दूसरी तरफ को कह रही है कि वह सहायता लोगों को मिल नहीं रही है अब उनसे प्रश्न यह है कि जब केंद्र द्वारा मदद की जा रही है और केंद्र द्वारा ही दावा किया जा रहा है केद्र द्वारा की गई मदद का हर एक व्यक्ति को लाभ पहुंच रहा है तो हिमाचल प्रदेश में वह सहायता क्यों नहीं मिल रही उन्होंने कहा कि पिछली आपदा के दौरान भी हिमाचल प्रदेश को 1800 करोड रुपए की मदद की गई यदि केंद्र द्वारा हिमाचल प्रदेश को पैकेज या मदद की जा रही है तो वह श्वेत पत्र जारी क्यों नहीं करते की इतना करोड़ों रुपए हिमाचल प्रदेश को दिया गया आज एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका यह बयान की हिमाचल प्रदेश सरकार कार्य नहीं कर रही है बहुत ही ज्यादा विरोधाभासी बयान है क्योंकि जो उनका कर्तव्य सांसद होने के अंतर्गत बनता है वह है कि वह अपनी सांसद निधि का आवंटन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में करें लेकिन क्या उनको अपनी शक्तियों के बारे में मालूम है कि बतौर सांसद उन्होंने क्या करना है और जहां केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया का दावा कर रही है वह कह रही है कि एक-एक पैसा जनता तक पहुंच रहा है वहां दूसरी तरफ उनकी सांसद कह रही है की जनता की मदद नहीं हो रही वह क्या दर्शाना चाहती हैं यह साफ नहीं हो पा रहा है हमारा उनसे भी विनम्र आग्रह है कि वह इस आपदा की घड़ी में राजनीति न कर लोगों की भरपूर मदद करने का प्रयास करें ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें