*हर घर तिरंगा लहराएगा युवा मोर्चा : चौहान*
सरकाघाट
देश की मोदी सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर युवा मोर्चा प्रतिबद्ध है । इस अभियान को 11-13 अगस्त तक चलाया जाएगा । हर घर तिरंगा अभियान को जन अभियान के तौर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा आगे बढ़ा रही है भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इसको अपना अभी तक का सबसे बड़ा अभियान बनाने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को लगाया है युवा मोर्चा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अजय चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में इस बार हर विधानसभा क्षेत्र के हर कस्बे, गावों, घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है । चौहान ने बताया कि आम जनमानस के बीच में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के लिए 11 से 13 अगस्त तक हर एक विधानसभा क्षेत्र में अपने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा कार्यक्रम करने वाली है. भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश भर में कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। तिरंगा देशवासियों की आन-बान और शान है। इसे हमें सदैव बरकरार रखना है। चौहान ने कहा कि मैं युवा साथियों को याद दिलाना चाहता हूं कि ये आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली इस आजादी को पाने के लिए देश के हजारों नौजवानों और वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी है और लाखों परिवारों ने अपना सुख-चैन त्याग कर योगदान दिया है। देशभक्ति से ओतप्रोत होकर देश की जनता ने दिन-रात एक करके अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए और अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। भारत छोड़ो आंदोलन हो या अनेकों आंदोलन हो। इसके बाद एक के बाद एक आंदोलन चलाए गए और 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें