भारी बारिश से मौड़ा में एक कमरा तो बाड़का में गौशाला ढही
तेलका पवन भारद्वाज
पिछले दिनों से हो रही भारी बारिश से उपतहसील तेलका में आने वाली दो पंचायतों में एक गौशाला व एक घर का कमरा क्षतिग्रस्त हो गए हैं ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मौड़ा के मौड़ा गांव में जान मुहम्मद पुत्र गुलामा के एक कमरे की मिट्टी व लकड़ी की बनी छत भारी बारिश की भेंट चढ़ गई ।
जिससे उसके अंदर रखा सामान भी दब गया ।
जान मुहम्मद ने अपने परिवार को लेकर मलबे में दबा सामान बाहर निकाला ।
कमरा की छत गिरने से पीछे बने कमरे को भी खतरा उत्पन्न हो गया है ।
जान मुहम्मद ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी । ग्राम पंचायत मौड़ा के प्रधान अशोक सूर्यांश ने बताया कि जान मुहम्मद के घर का कमरा गिरने से उसे नुकसान हुआ है ।
वहीं ग्राम पंचायत बाड़का के गडण गांव में ज्ञाना पुत्र भीलो की गौशाला की लकड़ी व मिट्टी की बनी हुई छत टूट गई।
जिससे उसे नुकसान हुआ है ।
गनीमत यह रहा कि गौशाला में बंधी गाय दूसरी साईड बांधी थी । जिससे वो बच गई । ग्राम पंचायत बाड़का के प्रधान प्रहलाद कुमार ने बताया कि उन्होने गौशाला गिरने की सूचना के बाद वहां जाकर घटना का जायजा लिया ।
" मौड़ा व गडण में छत गिरने की घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पटवारी को मौका करने के निर्देश दिए गए हैं । मौके की रिपोर्ट आने के पश्चात ही पीडित परिवार को सहायता दी जा सकेगी । " भूपेंद्र सिंह नायाब तहसीलदार तेलका

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें