फ़ॉलोअर

गुरुवार, 8 अगस्त 2024

मंडी की सांसद आपदा प्रभावितो को पूछने आई है या हिमाचल सरकार को कोसने का दौरा कर रही है : ब्रह्म दास चौहान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष कंगना पर तंज कसते हुए बोले

  

मंडी की सांसद आपदा प्रभावितो को  पूछने आई  है या हिमाचल सरकार को कोसने  का दौरा कर  रही है : ब्रह्म दास चौहान

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष कंगना पर तंज कसते हुए बोले



 सुंदर नगर

आपदा  के समय भी भाजपा राजनीतिक रोटिया सेकने से बाज नहीं आ रही है और प्रदेश सरकार पर झूठे आरोप लगाकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जातिविभाग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष  ने कही। उन्होने कहा कि मंडी की सांसद कंगना रणौत मंडी संसदीय क्षेत्र।के आपदा प्रभावित इलाकों के दौरे  पर आई हुई है । उनसे आपदा प्रभावितों को उम्मीद थी कि उनकी सांसद उनके लिए केंद्र से कोई मदद क पैकेज लेकर आएंगी।  लेकिन यहां पहुंचते ही कंगना रणौत ने झूठी हमदर्दी का दिखावा किया और प्रदेश सरकार सरकार ने पिछली आपदा में 12000 करोड़ से अधिक के नुकसान का आर्थिक पैकेज मांगा और हिमाचल प्रदेश को आपदा घोषित करने के लिए गुहार लगाई लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश की सरकार को कुछ भी नहीं किया और कोई फूटी कौड़ी नहीं दी गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुख जी ने 4500 करोड़ की व्यवस्था करके सभी आपदा  प्रभावित परिवारों की मदद कर रहे है और उसके इलावा उन्होंने अपने निजी बैंक खाते से 51 लाख की राशि को आपदा में दिया गया । मंडी की सांसद कंगना रनौत से मैं पूछना चाहता हूं पहले संसद नहीं थी अब आप मंडी की सांसद हो और आप खाली हाथ आये है और साथ मे प्रदेश की सरकार को कोसने के लिए आई हुई है । या आपदा आर्थिक पैकेज लेकर के आई है और आते ही आपदा से प्रभावित परिवारों का दर्द देखने नहीं आई है बल्कि प्रदेश सरकार को कोसना शुरू कर दिया। अगर हिम्मत है तो जिस तरह माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने अपने निजी बैंक के खाते से 51 लाख की राशि देकर के पूरे प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में सराहना कर रहे हैं और आप भी इस आपदा की घड़ी में अपने निजी बैंक खाते से राशि पड़ी है उसे हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले की आपदा के लिए अपना निजी खाता खाली कर दें। तभी समझ जाएगा कि आप मंडी की बेटी है और मंडी की संसद है और आपके साथ मंडी की जनता ने नौ विधायक ने भी केंद्र की भाजपा सरकार से कुछ नहीं मांगा और हिमाचल प्रदेश की जनता ने मंडी के इलावा 3 और सांसद जिताकर केंद्र भाजपा सरकार मैं भेजे हैं और आप सब में हिम्मत है तो केंद्र सरकार कि भाजपा सरकार से हिमाचल प्रदेश को आपदा घोषित करने में पूरा सहयोग दें और इस आपदा की घड़ी में अधिक से अधिक आपदा राहत राशि पैकेज लेकर लाने की हिम्मत दिखाएं । तभी हिमाचल की जनता आपके कार्यों की सरहाना करेगी।



ब्रह्मदास चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल को कुछ भी नहीं दे रही है इस आपदा की घड़ी में भी देने के लिए मना कर रही है



मंडी की सांसद आपदा प्रभावितो को  पूछने आई  है या हिमाचल सरकार को कोसने  का दौरा कर  रही है। उन्होंने कहा कि अगर वह केंद्र से आपदा प्रभावितों के लिए कोई मदद लेकर आई है, तो स्वयं अपने हाथों से बांट दे। उन्होंने कहा कि संसद में हिमाचल के आपदा प्रभावितों की आवाज तक न उठाने वाली यहां आकर लोगों की सहानभुति हासिल करने के लिए लोगों को गुमराह करने में जुटी। लेकिन लोगों को पता है कि आपदा के समय में सीएम सुक्खू और उनके सभी मंत्री व विधायक और हिमाचल की जनता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। लोग सीएम के प्रयासों की प्रशंसा कर रहे है। उन्होंने कहा  कि हाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने भी राहत कार्यो के लिए  सीएम सुक्खू के काम को बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि  जिस तरह से रोहित ठाकुर विक्रमादित्य सिंह पहले दिन से ही रामपुर कुल्लू निरमंड में आपदा राहत के लिए फील्ड में डटे है। और इसके अलावा कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी माननीय मुख्यमंत्री मुख्य मंत्री सुखविंदर सुखु के साथ स्वयं जाकर आपदा से प्रभावित लोगों को मिल रहे है ।उसी तरह मंडी की सांसद को बिना राजनीति किये हुए काम करना चाहिए। मुसबीत में राजनीति नही सहयोग किया जाता है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें