फ़ॉलोअर

शनिवार, 10 अगस्त 2024

*नारायण सेवा समिति बिझड़ी ने गंभीर बिमारी से पीड़ित को दी आर्थिक सहायता- करतार सिंह ढिल्लों*

 *नारायण सेवा समिति बिझड़ी ने गंभीर बिमारी से पीड़ित को दी आर्थिक सहायता- करतार सिंह ढिल्लों*



 

  *बिलासपुर 10 आज हमारे समाज में बहुत से समाज सेवक संगठन जो किसी गरीब असहाय की मदद करते हुए समाज को अपना एक अलग पहचान बनाए रखे हुए हैं जैसे-*

   *नारायण सेवा समिति बिझड़ी की मासिक बैठक प्रधान श्री दीना नाथ वर्मा जी की अध्यक्षता में कुआं चॉक, मंदिर परिसर, समिति कार्यालय एवं बैठक कक्ष बिझड़ी में आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर श्रीमती शीला देवी, पत्नी श्री बाल कृष्ण गांव गनोह, डा बणी, को गंभीर बिमारी के इलाज हेतु 10,000(दस हजार रूपए) का चेक भेंट किया।  श्री बाल कृष्ण ने समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार प्रकट किया। बिदित हो की नारायण सेवा समिति बिझड़ी पिछले लगभग पांच वर्षों से गरीबों व गंभीर बिमारी से पीड़ित लोगों की आर्थिक मदद करती आ रही है। समिति की बैठक में नए सदस्यों कप्तान जगन्नाथ, गनोह बणी, दिनेश कुमार प्रशिक्षित विज्ञान स्नातक, गांव कोहला, डा पैरवीं , नरेंद्रा कुमारी, लोहारडा , तारो देवी, बदलोई मिट, अशोक कुमार, बल्ह बिहाल तथा सरदार हर्षदीप सिंह, वीर दी हट्टी बिझड़ी, का समिति की सदस्यता ग्रहण करने पर हार्दिक आभार प्रकट किया और सभी नए सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समिति के वरिष्ठ वयोवृद्ध 91 वर्षीय पदाधिकारी एवं प्रधान श्री दीना नाथ ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों और आमजन को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने को कहा और समय निकाल कर योग क्रियाएं करने को कहा  व शारीरिक तौर पर फिट रहने के टिप्स दिए। बैठक में श्री दीना नाथ, कृष्ण चंद, ओंकार चंद, जसवंत सिंह, बिक्रम ठाकुर, सूरम सिंह, मंग्रेल सिंह, प्रधान सिंह, बलवंत सिंह, राज कुमार, पुरुषत्तम शर्मा, करतार सिंह ढिल्लो, सुरेंद्र कुमार, ब्रह्म दास, ज्ञान चंद, जगदीश चंद, सुख राम, सुदेश शर्मा व अन्य मौजूद रहे*जयहिंद*



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें