*सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, मैन्युफैक्चरिंग वर्कर, सेल एग्जीक्यूटिव के 215 पदों के लिए उपरोजगार कार्यालय गोहर में 9 सितंबर को साक्षात्कार*
*3 सितंबर 2024 गोहर राकेश ;* इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड (शिमला) के द्वारा 215 पद पुरुष व महिला के लिए अधिसूचित किए गए हैं जिसमें 100 पद सिक्योरिटी गार्ड, 20 पद सिक्योरिटी सुपरवाइजर, वर्धमान यूनिट में 60 पद मैन्युफैक्चरिंग वर्कर तथा 35 पद सेल एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए साक्षात्कार आगामी 9 सितंबर 2024 को 10 बजे उप रोजगार कार्यालय गोहर में लिया जाएगा ।
इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी उप रोजगार कार्यालय गोहर राकेश कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, मैन्युफैक्चरिंग वर्कर, सेल एग्जीक्यूटिव के इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं जिनके लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता 10वीं, ,12वीं ,ग्रेजुएशन तथा आयु सीमा 20 वर्ष से 36 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। चयनित आवेदक को सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के लिए प्रतिमाह 12000 से 25000 रुपए का वेतन तथा फैक्चरिंग यूनिट में आवेदक को 9000 और पूर्ण उपस्थित पर 1000 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी तथा सेल्स एग्जीक्यूटिव पदों पर आवेदक को प्रतिमाह वेतन 12778 रुपए दिए जाएंगे। चयनित आवेदक की नियुक्ति हिमाचल, पंजाब, हरियाणा में की जाएगी तथा इच्छुक आवेदक को सूचित किया जाता है कि वह अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड,रिज्यूम ,रोजगार प्रमाण पत्र सहित उपरोजगार कार्यालय गोहर में साक्षात्कार हेतु उक्त नियुक्ति के समक्ष उपस्थित हो ताकि आवेदन का साक्षात्कार हो सके ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें