एएसआईएससी नॉर्थ रीजन की 14वे वार्षिक समारोह का हुआ उद्घाटन
कुल्लू ( ओम बौद्ध)
एएसआईएससी नॉर्थ रीजन की 14वीं वार्षिक समारोह का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस विजेता और ताज बरागढ़ रिसॉर्ट, आईएचसीएल सेलेक्शन्स के डायरेक्टर नकुल खुल्लर और एडीडीपी पुलिस अशोक तिवारी ने उद्घाटन किया। एएसआईएससी के अध्यक्ष और केवीएस स्कूल के प्रिंसिपल संजीव भारद्वाज ने नकुल खुल्लर और अशोक तिवारी का स्वागत किया और उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया। इस बैठक में एएसआईएससी के सदस्यों ने भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
इस अवसर पर नकुल खुल्लर ने अपने संबोधन में कहा कि यह समारोह एएसआईएससी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और इससे संगठन की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। अशोक तिवारी ने भी अपने विचार साझा किए और एएसआईएससी के सदस्यों को संगठन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें