*मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए व उसके निर्माण के लिए शिक्षा बहुत जरूरी- बालक राम शर्मा*
*बिलासपुर 21 हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति के प्रदेशाध्यक्ष व युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन जेसीओ ओ-आर हिमाचल प्रदेश के वाईस चेयरमैन वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने कहा कि एक मजबूत राष्ट्र का बनाने के लिए और मजबूत निर्माण करने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है परन्तु उनको मजबूत व सुधार करने की जरूरत है ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न आए और शिक्षक स्टाफ बेहतर दर्जे पर काम करे पहले जो कोई बड़े पदों पर नियुक्त होते थे वे अधिकारीगण व कर्मचारी सरकारी स्कूलों से पढ़ाई करके निकले थे परन्तु आज देखने में यह आया है कि प्राईवेट सैक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है और सरकारें सरकारी स्कूलों पर पुरी तबज्व नहीं दे रही है और दिन-प्रतिदिन शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है इस पर ज्यादा ध्यान देने की और ज्यादा जरूरत है।*
*प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए अच्छा वातावरण मिलेगा तो बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा प्रदेश सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं होनी चाहिए शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने या शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे प्रयास किए जाने की जरूरत है सरकार को अध्यापकों की योग्यता परख करनी चाहिए ताकि बच्चों को शिक्षा को लेकर अगर स्कूल में किसी प्रकार की आवश्यकता है तो वे तुरंत उनसे संपर्क करें शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है शिक्षा ही स्वास्थ्य रोज़गार के प्रेरित व जागरूकता पैदा करती है शिक्षा से वंचित बच्चे गलत-सलत धंधो नशा सीखते और नशा तस्कर की ओर अग्रसर हो जाते हैं जिससे हमारा समाज कमज़ोर होता है हम सबको मिलकर जाग्रित होना होगा।*
*शिक्षा ही जीवन का आधार है*
*शिक्षा ही जीवन का सुधार है*
*शिक्षा ही तरक्की का प्रचार-प्रसार है*
*शिक्षा ही परिवार व खुशियों का आधार है*
*शिक्षा ही शिक्षक बनाती है*
*शिक्षित बनो राष्ट्र को मजबूत बनाओ*
*शिक्षा से कोई वंचित न रह जाए*
*सरकार ध्यान केंद्रित करके समाज मजबूत बनाओ।*जयहिंद*

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें