फ़ॉलोअर

सोमवार, 21 अक्टूबर 2024

राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाटशाला नग्गर में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

 राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाटशाला नग्गर में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ



कुल्लू ( ओम बौद्ध)

राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाटशाला नग्गर में एनएसएस का  सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ एसएमसी प्रधान रूम सिंह ठाकुर द्वारा  किया गया। इस विशेष शिविर में 25 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। जिसमें 15 छात्राऐं व 10 छात्र हैं। जो सात दिनों तक दिन रात विद्यालय  परिसर में ही ठहरेंगे। एस एम सी प्रधान  रूम सिंह ठाकुर ने स्वयंसेवियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे शिवीरों से विद्यार्थियों  में जीवन की वास्तविकताओं  को सीखने में सहायता मिलती है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राधनाचार्य  मनोज कुमार, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी  मेहर सिंह, महिला कार्यक्रम अधिकारी  जयोति किरण  शामिल हुए। कार्यक्रम अधिकारी  मेहर सिंह ने कहा कि इस शिविर के दौरान स्वयंसेवी एनएसएस इकाई द्वारा गोद लिए गांव नग्गर में परियोजना कार्य करेंगे और लोगों को स्वच्छता ,पर्यावरण संरक्षण, नशा निषेध व बेटी पढ़ओ , बेटी बचाओ के वारे में रैली व जन संपर्क अभियान के माध्यम से जागरूक किया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें