फ़ॉलोअर

बुधवार, 23 अक्टूबर 2024

कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष की बेटी को दिया आशीर्वाद।

 कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष की बेटी को दिया आशीर्वाद।




सुंदर नगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचितजाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान की सपुत्री रुपाली चौहान की शादी बल्ह विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद डडौर से श्रीमती सत्या देवी पत्नी स्वर्गीय श्री प्रेम सिंह चौधरी के सुपुत्र इंजीनियर अक्षय चौधरी से शीतला माता मंदिर भौण के प्रांगण में हुई। इस मौके पर मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी पवन ठाकुर बल्ह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर,पुर्व प्रत्याशी बल्ह गन्घवीर चौधरी अंशुल चौधरी नरेश कुमार अमित सैनी सुमन चौधरी किशोरी बलिया मनीष शर्मा जंग बहादुर मीरा ठाकुर परमानंद आजाद गंगाराम आजाद सुंदर सिंह आजाद मोतीराम वीडियो रमेश कुमार देवी रूप सैनी पूर्व प्रधान बन विभाग के अधिकारी गोपाल चंद्र सान्डिल कहांन चंद ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके अलावा माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व अन्य मंत्री तथा जीपीएस श्रीमती कमलेश ठाकुर विधायक गोकुल बुटेल तथा सरकार के सभी अधिकारियों ने फोन पर दी बधाई इस मौके पर सभी अतिथियों ने दोनों वर वधु को आशीर्वाद के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की । ब्रह्मदास अब पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के भी सम्बन्धी बन गए है। नाचन विधानसभा क्षेत्र के इस मौके मौके पर सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस कमेटी और सभी ब्लॉकों से सभी पदाधिकारीयो ने बेटी को दिया आशीर्वाद और इस मौके पर मंडयाली धाम के प्रीतिभोज के आयोजन का आनंद लिया ।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें