फ़ॉलोअर

बुधवार, 20 नवंबर 2024

सिनियर वर्ग कराटे में जीते पदक

 सिनियर वर्ग कराटे में जीते पदक




तेलका पवन भारद्वाज


14 नवंबर से 17 नवंबर तक पंजाब के संगरूर में रिसो तेकी गोजू रियू कराटे डु एसोसिएशन​ द्वारा नॉर्थ जोन कराटे टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स चम्बा के चार खिलाड़ियों ने भाग लिया,​ जिसमें अकादमी के ब्लैक बेल्ट करण ठाकुर ने सीनियर ब्लैक बेल्ट कैटेगरी के कुमीते (लडा़ई) मुकाबले में सिल्वर मेडल जीता और साथ ही कडी़ परीक्षा  पास कर द्वितीय डिग्री रैंक ब्लैक बेल्ट की पदवी हासिल की  ।  इसके अलावा रोविन  सिंह ने ब्यायज 15-18 उम्र वर्ग  में और नील  माधव ने 10-13 ब्यायज वर्ग ब्रोनस मेडल और त्रिशांजली ने कनिष्ठ कन्यावर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर अकादमी और चंबा का नाम रोशन किया । 

अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक सेंशई रणधीर ठाकुर ने बताया कि इस चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों ने काफी मेहनत किया था। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और उनके माता-पिता को इसके लिए बधाई दी ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें