फ़ॉलोअर

सोमवार, 4 नवंबर 2024

*आनी का सिराज उत्सव, लवी मेला बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के मनाया गया*

 *आनी का सिराज उत्सव, लवी मेला  बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के मनाया गया*




           *उमाशंकर दीक्षित*

*दलाश (कुल्लू )*। जिला कुल्लू बाह्य सिराज आनी का तीन दिवसीय सिराज उत्सव लवी मेला का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। इस मेले को क्षेत्र के लोगों ने हजारों की संख्या में उपस्थित होकर बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। मेले के समापन अवसर पर आनी विधान सभा क्षेत्र के युवा एवं लोकप्रिय विधायक लोकेन्द्र कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थे। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी के तमाम सदस्यों को बधाई दी तथा क्षेत्र के लोगों को मेले की भी शुभकामना दी। उन्होंने लोगों से आपसी सदभाव व प्रेम भाईचारा बनाये रखने की भी अपील की। मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने मुख्यातिथि के मेले में पधारने पर उनका टोपी व शॉल पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया।लवी मेले के सुअवसर पर  मुख्यातिथि ने कहा कि यह मेला इस क्षेत्र की शान है जो न केवल आपसी मेलजोल, प्रेम भाईचारा को बढ़ाता है बल्कि हमारी प्राचीन संस्कृति को अटूट व समृद्ध भी बनाता है। हमें  मेले त्योहारों में अपनी गूढ परम्परा व संस्कृति के दर्शन होते हैं। उन्होंने मेले के उपलक्ष्य पर कहा कि आये दिन आनी के इस लवी मेला का स्तर काफ़ी बढ़ता जा रहा है। यह मेला दिनोदिन उन्नति के शिखर पर है। उन्होंने लोगों से आवाहन किया है कि हमें इस मेले को बड़े चाव व प्रसन्नता के साथ मनाना चाहिए ताकि यह उत्सव क्षेत्र की एक विशेष पहचान बन सके। 



 सिराज उत्सव लवी मेले में कमेटी की ओर से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें भी आयोजित की गयी। प्रतिवर्ष की भांति इस वार भी कुश्ती व दंगल प्रतियोगिता विशेष रही। जिसमें देश प्रदेश से आये योद्धाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। यहां प्रतिभागियों को अच्छे पुरुस्कार से नवाजा गया। मेले में पुरुष महिलाओं की नाटी दर्शनीय थी जिसमें महिलाओं की महानाटी इस वार मुख्य आकर्षण रही। समापन समारोह में मुख्यातिथि के साथ अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 सिराज उत्सव लवी मेले में शमशरी महादेव, कूईकण्डा नाग देवता, पनेउवी नाग तथा कुल क्षेत्र महादेव ने शिरकत की। इनका दर्शन पा करके लोगों ने शुभाशीष प्राप्त किया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें