फ़ॉलोअर

सोमवार, 4 नवंबर 2024

हिमाचल पेंशनर महासंघ नग्गर खंड की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

 हिमाचल पेंशनर महासंघ नग्गर खंड की मासिक बैठक का हुआ आयोजन 




मनाली ( ओम बौद्ध)





सोमवार को हिमाचल पेंशनर महासंघ नग्गर खंड की मासिक बैठक का आयोजन शुभम कैफे कटराई में किया गया । बैठक की अध्यक्षता प्रधान लालचंद ठाकुर ने की । इस बैठक में हिमाचल पेंशनर महासंघ के वरिष्ठ उप प्रधान भानु प्रकाश गौतम, महासचिव अजीत स्नेही, कोषाध्यक्ष निर्मल चंद, हरबंस लाल शर्मा, चमन लाल, वाला राम, ओम प्रकाश, पाल्मो, आडिटर लक्ष्मी ठाकुर, गोपाल महंत इत्यादि सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे । इसके अतिरिक्त  पेंशनर संघ के लगभग 26 सदस्य उपस्थित रहे । बैठक में पेंशनर  से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बैठक में पेंशनर महासंघ नग्गर खंड के प्रधान ने सरकार से आग्रह किया कि पेंशनर के सभी लबित मांगे  तुरंत प्रदान की जाए । संघ की ओर से सरकार द्वारा डी ए की किश्त जारी करने, सरकार ने 75 वर्ष से ऊपर कर के पेंशनरों को एरियर प्रदान करने पर सरकार का धन्यवाद किया तथा सरकार से मांग की 75 वर्ष से कम आयु वाले पेंशनरों को भी इसी तर्ज पर सरकार द्वारा घोषणा की जाए । बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा सदस्यता को बढ़ाने पर भी चर्चा की गई । बैठक में सरकार से मांग की गई कि पेंशन रिविजन के जो केस महालेखाकार कार्यालय शिमला में लंबित पड़े है उनको जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान की जाए ताकि पेंशनरों को वित्तीय नुकसान न हो ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें