फ़ॉलोअर

गुरुवार, 7 नवंबर 2024

नगर पंचायत रिवालसर के उपाध्यक्ष व पार्षद ने उपमंडल जल शक्ति विभाग रिवालसर पर पेय जल वितरण पर लगाए गंभीर आरोप.

 नगर पंचायत रिवालसर के उपाध्यक्ष व पार्षद ने उपमंडल जल शक्ति विभाग रिवालसर पर पेय जल वितरण पर लगाए गंभीर आरोप.





मंडी अजय सूर्या :- नगर पंचायत रिवालसर के उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह यादव तथा पार्षद लाभ सिंह  ने रिवालसर नगर क्षेत्र में  पेयजल आपूर्ति  वितरण को लेकर जल शक्ति विभाग  कार्यलय रिवालसर की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करते हुए  विभाग पर कई  गंभीर आरोप जड़े हैं। उन्होंने कहा है त्रिवेणी धर्म स्थली  के लोगों को पेयजल की कोई समस्या ना हो इसके लिए सरकार ने  यहां  तीन तीन पेयजल परियोजनाओं का  पानी  पहुंचाने की व्यवस्था की हुई है। लेकीन जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों की यहां के  रसूखदारों और कुछ धार्मिक संस्थाओं से मिलीभक्त के  कारण इन परियोजनाओं का पानी आम जनता के घरों तक नहीं पहुंच रहा है लोग पानी की शिकायत करते है लेकीन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही । हैरानी की बात है की कुछ चुनिंदा लोगों पर मेहरबान होते हुए विभाग ने  अबैध रूप से उन्हें तीन-तीन स्थानों से कनेक्शन दिए हुये है। यहां तक की मेन लाइन को काटकर  इन्हें डेढ़ इंच पाइप लाइन के माध्यम से पानी की सप्लाई दी गई है।   जिसका खामियाजा रिवालसर की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोग पिछले लंबे समय से  पेयजल की भारी समस्या से जूझ रहे है वहीं नगर क्षेत्र के कुछ रसूखदारों को भरपूर पानी मिल रहा है। उन्होने कहा है नगर पंचायत की सभी 7बार्डों में पानी का अनियमित वितरण और अबैध कनेक्शन के कारण लोगों एक समान पानी नहीं मिल रहा है। रिवालसर नगर क्षेत्र के लिए बनी पेयजल योजना के पानी का  दुरपयोग किया गया है ।  दोनों जनप्रतिनिधियों ने  बल्ह  के डडोर से  रिवालसर तक बनी करोड़ों  रूपये की उठाऊ पेयजल योजना में के बार बार खारब होने पर  घटिया क्वालिटी की मशीनरी और पाइपयों के इस्तेमाल किए जाने का संदेह प्रकट करते हुए सरकार से इसकी जांच करवाने की मांग की है। सहायक अभियंता उपमंडल कार्यलय रिवालसर की तरफ से पानी की समस्या को लेकर जल्द ही इसका समाधान निकालने का विश्वास दिलाया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें