शिमला के डीए फिटनेस चैंपियनशिप सीज़न 2 में राणा द वाईपर को नशा मुक्ति अभियान पर मिला टेलेंट ए हिमाचल अवार्ड।
शिमला में डी ए फिटनेस द्वारा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप सीज़न 2 का आयोजन किया गया। यह आयोजन डी ए फिटनेस के संस्थापक वीनू दीवान के द्वारा और साई फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्वेश्य युवाओं को नशे से दूर व फिटनेस की ओर प्रेरित करना था।इस आयोजन में हिमाचल के युवाओं ने ही भाग नहीं लिया बल्कि राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस इवेंट में हिमाचल प्रदेश के घरेलू जिम के संथापक व राणा द वाइपर उर्फ कमल कांत राणा ने भी अतिथि के रूप में शिरकत की। राणा ने बताया की उन्होंने हिमाचल में नशा मुक्त फिट हिमाचल अभियान चलाया हुआ है। राणा ने इस मान सम्मान के लिए वीनू दीवान का आभार जताया। यहां पर राणा को हिमाचल के विद्युत जामवाल का नाम भी दिया गया
राणा ने बताया की वीनू दीवान हिमाचल में काफ़ी अच्छा कार्य कर रहे है । खासकर युवाओं में बढ़ते हुए नशे पर इससे रोकथाम लगाई जा सकती है। क्योंकि इससे युवाओं में फिटनेस की और बहुत ज्यादा क्रांति आएगी।राणा ने जानकारी देते हुए बताया की इस इवेंट में हिमाचल प्रदेश के अलग सोशल मीडिया इनफ्लूंसर ने भी भाग लिया व सभी को यहां पर सम्मानित भी किया गया। वीनू दीवान ने बताया की उनका एकमात्र उद्देश्य युवा को नशे से दूर व फिटनेस की ओर प्रेरित करना है । बाकी जीत हार होती रहती है यदि किसी की हार हुई है और ज्यादा मेहनत करें। जिसे वुडविल पैलेस ने स्पॉन्सर किया था

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें