फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024

संपाहन और छनानू गांव में जांचा 65 लोगों का स्वास्थ्य व टीबी के विरुद्ध किया गया जागरूक

 संपाहन और छनानू गांव में जांचा 65 लोगों का स्वास्थ्य व टीबी के विरुद्ध किया गया जागरूक





तेलका पवन भारद्वाज


द-हंस फाउंडेशन वर्ष 2009 में स्थापित एक धर्मार्थ संस्था है जो देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है, जिसमें से 'मोबाइल मेडिकल युनिट' एक है। वर्ष 2022 में द-हंस फाउंडेशन ने हिमाचल प्रदेश में भी 'मोबाईल मेडिकल युनिटस का शुभारंभ कर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और कीर्तिमान को स्थापित किया है । इस दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए द-हंस फाउंनडेशन की ओर से आपकी पंचायत के अन्तर्गत आने वाले गांव संपाहन और छनानू में द-हंस मोबाईल मेडिकल युनिट - के सदस्यों पाइलैट यमन, लैब टेक्नीशियन शांति जरयाल,  फर्मासिस्ट महिंदर ,डॉ स्पर्श सहदेव, एस पी ओ लीशा शर्मा व हंस मित्र​ हेमलता राजेंद्र के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं निदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 65 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाईयां भी वितरित की गयी, व बताया गया कि तीन सप्ताह ज़्यादा खांसी होने पर टीबी हो सकती है विषय पर डॉ स्पर्श सहदेव द्वारा जागरूक भी किया गया, इसमें बताया गया कि हमें टीबी के लक्षणों को पहचान कर अपने समाज को बचाने का प्रयास करना चाहिए।इस कैंप में हडला पंचायत के उप प्रधान राकेश शर्मा ने भी भाग लिया ।



प्रयोजना समन्वयक दिनेश ठाकुर के अनुसार इन शिविरों में लोग ने बढ़ चढ़ कर स्वास्थ्य जांच  करवा कर निशुल्क स्वास्थ्य कैंपों का लाभ उठाना चाहिए । ये कैंप हर महीने की 8 और 20 तारिख को आयोजित किए जाते हैं ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें