*9महीने बीतने पर भी भाटकीधार पंचायत के उप प्रधान पर जाहली हाजरी मामले में कोई कार्यवाही नहीं*
सराज क्षेत्र की ग्रामपंचायत भाटकीधार भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध होने वाले संघर्ष के लिए प्रदेश भर में चर्चित है।यह एकमात्र पंचायत है जिस पर भ्रष्टाचार के चलते ग्रामीणों द्वारा ताला लगाया गया था।ताला लगाने के दूसरे दिन ही सोए पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत के प्रधान को गैर कानूनी ढंग से BPL में होने के कारण निलंबित किया जाता है।प्रधान के साथ साथ दो पंचायत सचिवों पर भी जानबूझकर प्रधान को BPL में रखने हेतु गाज गिरनी है।जिसके लिए विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।
प्रधान के बाद अब पंचायत के उप प्रधान पर 144 दिन जाहली हाजरी लगाने के आरोप लगे हैं।जिसकी जांच की प्रक्रिया को अब लगभग 8 से 9 महीना हो गया है लेकिन विभाग द्वारा कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है।प्रधान और उप प्रधान के अलावा अन्य प्रतिनिधियों के साथ साथ अधिकारियों पर जाहली हाजरी लगाने,सीमेंट बेचने ,रिश्वत लेने के आरोप है।
वहीं समाजसेवक एवं आरटीआई कार्यकर्ता तुलेश कुमार ठाकुर का कहना है कि विभाग के अधिकारी उप प्रधान को बचाने में लगे हैं। जाहली हाजरी की छानबीन हेतु दो तीन बार विभाग की टीम आ चुकी है लेकिन अधिकारी जैसे उप प्रधान के वकील बनकर ही उन्हें बचाने में लगे है।साथ ही उन्होंने विभाग को कड़े शब्दों में कहा है कि अगर आगामी कुछ दिनों में उप प्रधान,संबंधित जांचकर्ता अधिकारियों और दो पंचायत सचिवों पर कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई तो हमें मजबूरन आगामी बड़ा कदम उठाना पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें