फ़ॉलोअर

सोमवार, 9 दिसंबर 2024

सलूणी तेलका सड़क मार्ग पर क्रैश बैरियर व पैराफिट लगाने की मांग

 सलूणी तेलका सड़क मार्ग पर क्रैश बैरियर व पैराफिट लगाने की मांग




तेलका पवन भारद्वाज


उप मंडल सलूणी के अंतर्गत आने वाली सलूणी तेलका सड़क मार्ग पर लोगों ने क्रैश बैरियर व पैराफिट लगाने की मांग की है।

गौरतलब है कि इस सड़क मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते​ रहते हैं, जो कि विभाग की लापरवाही का सबव है, अगर सड़क पर पैराफिट व क्रैश बैरियर होते तो हाल ही में हुए हादसे न होते।

ऐसे में लोगों का कहना है कि उन्हें हर समय अप्रिय घटना होने का डर सता रहा होता है।



लोगों ने पीडब्ल्यू विभाग से यह भी मांग है कि सड़क मार्ग पर जगह जगह गड्ढे पड़ चुके हैं जिससे दो पहिया वाहनों को आवाजाही करने में दिक्कत पेश हो रही है। उन्होंने ने कहा है कि सड़क मार्ग पर तारकोल के पैच लगाए जाएं या तो गड्ढों को मिट्टी से ही भरने की मांग रखी है।

लोगों में चमारु राम, दीपू, मनोज ठाकुर, हनीफ मुहम्मद, सलीम मुहम्मद, पवन कुमार, अनिल कपूर, धर्म सिंह,राकेश कुमार आदि ने मांग की है कि जल्द ही विभाग सड़क क्रैश बैरियर लगाए व पैराफिट और सड़क में गड्ढों को भरा जाए।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें