नौकरी के लिए आए लगभग अभ्यर्थियों का साक्षात्कार
ज्वाली राजेश कतनौरिया
शहीद सुरिन्दर सिंह राजकीय ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जवाली में वर्द्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी के प्रतिनिधियों रूप सिंह हरटा, अमन कुमार, नितेश यादव ने कैंपस इंटरव्यू के लिए कोपा (कंप्यूटर), फिटर, सिलाई टेक्नोलॉजी, 10वी,12वी इत्यादि व्यवसायों से सम्बन्धित युवक एवं युवतियों को कम्पनी की प्रोफाइल की विस्तृत जानकारी दी। इसके उपरान्त नौकरी के लिए आए लगभग 100 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। 100 अभ्यर्थियों में से 20 अभ्यर्थियों का कंपनी के लिए चयन किया गया जिनमें 11 युवतियां तथा 9 युवक चयनित हुए। कंपनी के अधिकारियों द्वारा 20 अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए गए। सभी चयनित अभ्यर्थियों को नववर्ष में 19 जनवरी तक ज्वाइन करने का समय दिया गया है। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा प्लेसमेंट कि लिए आए हुए अधिकारियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर संस्थान की तरफ से प्रधानाचार्य अशोक कुमार, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी बलकार सिंह, पूनम शर्मा , रोबिन चौधरी, अकुंश बबूता और सरिता देवी मौजूद रहे ।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें