सुखविंद्र सुखु के दो साल के जश्न को देखकर बौखलाए पूर्व सीएम जयराम उनके भाजपा विधायक: ब्रह्म दास चौहान
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर में पत्रकार वार्ता में भाजपा पर तंज कसते हुए बोले
सुंदर नगर।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्म दास चौहान ने सुंदर नगर में पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा और उसके नेता सुखविंदर सुखु सरकार के दो साल के जश्न को देखकर बौखलाए हुए है।उन्होंने कहा कि सरकार के विरोध को लेकर किए गए कार्यक्रम केवल दो जिलों तक ही सीमित रह गए। उन्होंने कहा कि आज भाजपा में इतनी बोखलाहट है कि भाषा की मर्यादा तक भूल गए है। उन्होंने कहा कि महज दो साल में सरकार ने गारंटियों को तो पूरा किया । उसके साथ हिमाचल को भी आत्म निर्भर बनाने को ओर काम शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जय राम की बौखलाहट इसी बात से दिख जाती है कि शिमला के बजाए मंडी में अपनी ताकत दिखा रहे है। जहां उनका अपना गृह क्षेत्र है।उन्होंने कहा कि सोमवार को हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन में जनता ने उनकी कमजोर पड़ती ताकत देख ली । जबकि उनके मंडी के 9 चुने हुए विधायक भी अपने इलाके के लोग नही जुटा पाए। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सुख ने जब से बगलामुखी के रोपवे का लोकार्पण किया है। तब से पूर्व सीएम जयराम की बोखलाहट और भी बढ़ गई हैं। क्योंकि पूर्व में जय राम सरकार ने मंडी के बजाए सराज का ही विकास किया। जबकि सुखविंद्र सुखू ने दो साल में ही बिना केंद्र की मदद से ही प्रदेश का समान विकास किया है। उन्होंने कहा कि दो साल के जश्न के ट्रेलर को देखकर भाजपा की नींद हराम हुई है। जबकि अभी पूरी फिल्म आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि इसी रफ्तार से 2027 तक प्रदेश।आत्मनिर्भरता की ओर पहुंच जाएगा। वही एक बार फिर सुखविंदर सुखु की सरकार प्रदेश में एक उज्ववल भविष्य की ओर बढ़ेगी। उन्होने कहा कि बल्ह और नाचन के विधायक जिस तरह से बौखलाये है। उससे लगता है कि उन्हें अपनी विधायकी जाने का भी डर सता रहा है। क्योंकि फैसला विधानसभा के अध्यक्ष के पास है। उन्होंने कहा कि नाचन में अब जल्द ही मुख्यमंत्री के द्वारा।कई जनकल्याण की योजनाओं के लोकार्पण औऱ शिलान्यास करने वाले है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें