फ़ॉलोअर

रविवार, 29 दिसंबर 2024

**अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।* *स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी की भारत को अच्छी दिशा देने में रहा बड़ा योगदान - आशीष शर्मा।*




 **अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा  डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।* 


 *स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी की भारत को अच्छी दिशा देने में रहा बड़ा योगदान - आशीष शर्मा।* 





______________________

*तिथि : 28/12/2024*



  आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा वर्ष 2004 से 2014 तक रहे प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के मुख्य पुस्तकालय के बाहर उनको पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके शांत और प्रखर व्यक्तित्व का परिचय  रखा गया। इकाई सचिव आशीष शर्मा जी ने बताया कि 1991 के आर्थिक संकट के समय जब पूरे देश के समक्ष चुनौती आन पड़ी थी उस समय डॉ मनमोहन सिंह जी ने कुशल अर्थशास्त्री के रूप में भागीदारी अर्पित करते हुए देश को उस संकट से निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। देश ने मनमोहन सिंह जी के रूप में एक अनमोल रत्न खोया है। उन्होंने बताया कि मनमोहन सिंह जी एक कुशल राजनेता होने के साथ साथ शांत स्वभाव के व्यक्ति थे जो कि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। 


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई उनके परिवार और करीबी लोगों को इस दुख की घड़ी में उनके प्रति संवेदना व्यक्त करती है  और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करती है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें